CG Bilaspur News: पति ने पत्नी, तीन बच्चों की हत्या की, अवैध संबंध के शक में दिया घटना को अंजाम, इलाके में सनसनी

npg breaking news
X

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी और अपने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार के देर रात की है। मस्तूरी के ग्राम हिर्री में उपेंद्र केवट अपनी पत्नी सुप्रीता केवट के चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन पति पत्नी का इसी बात को लेकर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से विवाद किया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी और तीन बच्चों का आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या की घटना की जानकारी सुबह आसपड़ोस के ग्रामीणों को हुई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को धरदबोचा गया। मृतकों में सुप्रीता केवट 26 वर्ष, खुशी केवट 5 वर्ष, निशा 4 वर्ष और पवन 18 माह शामिल है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही रही है। नीचे देखें आरोपी को...




Tags

Next Story