Begin typing your search above and press return to search.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नागपुर– गोंदिया रूट पर चलने वाली रद्द हुई 13 मेमू–पैसेंजर ट्रेनें फिर से हुई रिस्टोर, यात्रियों को मिलेगी राहत

CG Train News: रेलवे ने रद्द कर दी गई 13 मेमू/ पैसेंजर ट्रेनों को पुनः बहाल कर दिया है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नागपुर– गोंदिया रूट पर चलने वाली रद्द हुई 13 मेमू–पैसेंजर ट्रेनें फिर से हुई रिस्टोर, यात्रियों को मिलेगी राहत
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 13 मार्च 2026|रेलवे ने रद्द कर दी गई 13 मेमू/ पैसेंजर ट्रेनों को पुनः बहाल कर दिया है। रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य बोरतलाव-दरेकसा के बीच समपार फाटक क्रमांक 481 के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण 13 एवं 14 मार्च 2026 को कुछ यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था। उक्त कार्य निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही 06 एवं 07 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अतः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निरस्त की गई निम्नलिखित यात्री गाड़ियों की सेवाएं अब अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनः बहाल की जा रही हैं।

पुनः बहाल की जाने वाली गाड़ियाँ इस प्रकार हैं ( 13 एवं 14 मार्च 2026)

1. गाड़ी संख्या 68721 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

2. गाड़ी संख्या 68723 गाड़ी संख्या डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू पैसेंजर

3. गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू पैसेंजर

4. गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू पैसेंजर

5. गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया – दुर्ग मेमू पैसेंजर

6. गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर

7. गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू पैसेंजर

8. गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू पैसेंजर

9. गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर

10. गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू पैसेंजर

11. गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया – डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

12. गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर

13. गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू पैसेंजर

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story