Begin typing your search above and press return to search.

CG में बिल पेमेंट के नाम पर ठगी; क्रेडिट-कार्ड के बगैर ट्रांजेक्शन...अकाउंट से 2 लाख पार: 20 मिनट में अकाउंट से गायब हुआ रकम

CG Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने महज 20 मिनट में 2 लाख रुपए पार कर दिए।

CG में बिल पेमेंट के नाम पर ठगी; क्रेडिट-कार्ड के बगैर ट्रांजेक्शन...अकाउंट से 2 लाख पार: 20 मिनट में अकाउंट से गायब हुआ रकम
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर: 27 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने महज 20 मिनट में 2 लाख रुपए पार कर दिए। कर्मचारी के पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है और न ही उसने कोई गोपनीय जानकारी साझा की थी। सके बावजूद बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर रकम निकाल ली गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

क्या है मामला?

अशोकनगर खमतराई के रहने वाले राजाराम साहू ने बताया कि वह नारायण प्लाजा स्थित आईडीएफसी IDFC मनीबॉक्स मनी कंपनी में लोन विभाग में कार्यरत है। 14 जनवरी को उनके मित्र कामता प्रसाद कश्यप ने अपना लोन बंद करने के लिए 2 लाख रुपए नगद उनके इंडसइंड बैंक सरकंडा ब्रांच के सेविंग अकाउंट में जमा किया।

उस समय राजाराम लंच पर थे। तकरीबन 20 मिनट बाद जब उन्होंने राशि लोन खाते में ट्रांसफर करने के लिए अकाउंट चेक किया तो 1 लाख 98 हजार रुपए किसी अनजान व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर डेबिट हो चुका था।

बिना क्रेडिट कार्ड कैश पार

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी कोई क्रेडिट कार्ड बनवाया नहीं। इसके बावजूद 1,98,000 रुपए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के जरिए निकाल गए। 2 हजार रुपए आकाश कुमार के नाम से ट्रांसफर हुए। कुल 2 लाख रुपए अनजान लोगों ने निकाल लिए।

साइबर सेल में शिकायत, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक से लेनदेन की जानकारी मंगाई गई। संबंधित मोबाइल नंबरों का विवरण साइबर सेल को भेजा गया। जांच में 2 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि हुई। सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story