Begin typing your search above and press return to search.

हुड़दंगियों पर पैनी नजर: चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती,78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक पेट्रोलिंग के जरिये निगरानी

CG News: होली त्योहार के मद्देनजर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। 78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक पेट्रोलिंग जे जरिये निगरानी की जा रही है।

हुड़दंगियों पर पैनी नजर: चप्पे- चप्पे पर पुलिस की तैनाती,78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक पेट्रोलिंग के जरिये निगरानी
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 03 मार्च 2026|होली त्योहार के मद्देनजर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। 78 पेट्रोलिंग वाहन और 37 बाइक पेट्रोलिंग जे जरिये निगरानी की जा रही है।



SSP रजनेश सिंह ने बताया, शहर के सभी चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं जहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनातीकी गई है। 78 पेट्रोलिंग वाहन उनमें एक-एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान और तकरीबन 37 बाइक पेट्रोलिंग है, जिसमें 2-2 जवान हैं । सभी जवान मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु IPS , और सभी अधिकारियों ने कल सभी प्वाइंट पर रात्रि 02 बजे तक पड़ताल करते रहे।



होली पर्व के मद्देनजर व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

  • 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर की कार्यवाही।
  • अवैध हथियार एवं अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाश – धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार।
  • 36 आदतन अपराधी – धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
  • 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126, 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर।
  • 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्यवाही।
  • 22 आरोपियों पर धारा 25, 27 Arms Act के तहत गिरफ्तारी।
  • 64 प्रकरण – आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही

बिलासपुर पुलिस की अपील

होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story