CG News: VIDEO: हाईस्पीड BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस,रील बनाई, रिटायर्ड फॉरेस्ट अफसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त

CG News: VIDEO: हाईस्पीड BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस,रील बनाई, रिटायर्ड फॉरेस्ट अफसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त
X
CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में BMW कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आ रही है, वीडियो भी सामने आया है। वीडियो, चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है।

बिलासपुर। 26 मई 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर में BMW कार सवार युवती खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते दिखाई दे रही है। युवती तेज रफ्तार से चल रही BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आ रही है, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार जब्त कर ली है। युवक प्रतीक लूथर (36) शुभम विहार का रहने वाला है, रिटायर्ड फॉरेस्ट अफसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी का यह वीडियो सामने आया है।

सनरूफ खोलकर डांस करते दिख रही गर्लफ्रेंड

रविवार 24 मई की रात BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त की

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है।

पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।

पढ़िए स्टंटबाजी ये चर्चित मामले

8 महीने पहले अक्टूबर 2025 में बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर कुछ रसूखदारों ने गाड़ियों का काफिला निकालकर जाम लगा दिया था। शहर की सड़कों पर 15-20 कारों का काफिला एक साथ निकला। जिसमें करीब 18 लड़के सवार थे।

युवकों ने ना केवल सड़कों पर जाम लगाया बल्कि रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी की थी, जिसमें लड़के चलती कार की खिड़की पर बैठकर फोन चलाते दिखे। पुलिस ने सभी 18 बदमाशों को पकड़ लिया था।


करीब 10 महीने पहले बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी थी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था। दरअसल भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी थी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया था।

देखें वीडियो



Tags

Next Story