तीन नकाबपोशों ने घर के सामने युवक पर घोंपा चाकू, तीनों के चेहरे पर अलग-अलग रंग के नकाब, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 10 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मोपका इलाके में गुरुवार की शाम तकरीबन छह बजे तीन नकाबपोश एक युवक के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही युवक ने दरवाजा खोला, नकाबपोश ने उस पर हमला कर दिया। पेट में चाकू घोंप दिया। युवक के चिल्लाने पर आसपास के लोगों के आने की आहट पाकर तीनों बदमाश भाग खड़े हुए। घायल युवक का सिम्स में इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। यह घटना बंजारीपारा मोपका में शाम करीब 5:30 बजे हुई, जब तीन नकाबपोश बदमाश विनय कुमार साहू के घर पहुंचे।
विनय कुमार साहू (30 वर्ष) ने जैसे ही दरवाजा खोला, बाहर खड़े एक आरोपी ने उन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर विनय ने शोर मचाना शुरू कर दिया, आसपास के लोगों की आहट सुनकर तीनों हमलावर भाग खड़े हुए।
घायल विनय ने अपने परिजनों को सूचित किया और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित विनय साहू ने आशंका जताई है, नकाबपोश बदमाश, लूटपाट के इरादे से घर आए थे, विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। घटना की जानकारी सिम्स चौकी में दी है।
शादी का आमंत्रण देने के बहाने खुलवाया दरवाजा
विनय ने बताया, हमलावरों ने शादी का आमंत्रण देने के बहाने दरवाजा खटखटाया था। इसी झांसे में उन्होंने दरवाजा खोला, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन पर हमला किया जाएगा। विनय ने बताया, हमलावरों ने अपने चेहरे ढकने के लिए लाल, पीला और सफेद रंग के अलग-अलग नकाब पहने हुए थे। उन पर हमला करने वाले आरोपी ने सफेद रंग का नकाब पहन रखा था।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
