Begin typing your search above and press return to search.

CG Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड: किंगपीन कोई और, रसूखदारों के नाम आने लगे सामने

CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर के मस्तूरी में हुए गोली कांड के बाद मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है। पूछताछ के दौरान रसूखदारों के नाम सामने आ रहा है। हथियार सप्लायर और इस गोलीकांड के पीछे की असली वजह जल्द सामने आने की बात कही जा रही है।आरोपियों के सभी कनेक्शन और हर तरह के सहयोगियों को पुलिस ने टारगेट किया है।

CG Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड: किंगपीन कोई और, रसूखदारों के नाम आने लगे सामने
X
By Radhakishan Sharma

CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर। कांग्रेस नेता और मस्तूरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले और गोलीकांड में पुलिस ने निष्कासित कांग्रेस नेता उसके भाई समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड में लिया है। मस्तूरी में चली गोलियों की गूंज अब सियासी गलियारों तक पहुंचने लगी है। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ में कई रसूखदारों और बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जिसकी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर विवेचना कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पहले ही कहा था कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद आरोपियों को रुपये से लेकर घटना को अंजाम देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने, प्लानिंग बनाने, रेकी करने और पुलिस मूवमेंट का लोकेशन देने,भागने में मदद करने वालों, हथियार उपलब्ध करवाने वालों, पॉलिटिकल मदद पहुंचाने वालों और पर्दे के पीछे छिपे साजिशकर्ताओं तक पहुंच कर जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

मस्तूरी गोलीकांड के बाद गिरफ्तार किए गए विश्वजीत अनंत, उसके भाइयों और अन्य आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो नवंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है। ताकि इस गोलीकांड और इसके पीछे की साजिश तक पहुंचा जा सके। पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाले इनपुट मिले हैं।

षडयंत्रकर्ताओं के अलावा साथियों की तलाश

पुलिस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार वारदात की असली पटकथा लिखने वाला विश्वजीत के साथ कोई उसका अन्य साथी भी हो सकता है। जिसको क्लियर करने में पुलिस जुटी है।

ACCU की विशेष टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ने का दावा कर रही है।

परिजनों ने लगाया आरोप

इधर, फायरिंग में घायल लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस केवल छोटे अपराधियों को पकड़ रही है, जबकि इस हमले में शामिल कई बड़े लोगों के नाम जानबूझकर दबाए जा रहे हैं।

घटना का राजनीतिक कनेक्शन भी

पुलिस जांच में जिस तारकेश्वर पाटले का नाम सामने आया है, वह कांग्रेस नेता है और उसी से एक लाख रुपए लेकर विश्वजीत ने शूटरों को बांटा था। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत, कांग्रेस से निष्कासित नेता है। वह युवक कांग्रेस का उपाध्यक्ष रह चुका है। कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद भाजपा सरकार के एक बड़े नेता से उसके घनिष्ठ संबंध होने की चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वजीत को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है और गिरफ्तारी से पहले भी वह उसी नेता से मिलने रायपुर गया था। सोशल मीडिया में विश्वजीत की उस बड़े नेता के साथ कई फोटो भी है।

हथियार सप्लाई की कड़ी तक पहुंचेगी पुलिस

वारदात में इस्तेमाल किए गए देसी कट्टा, पिस्टल और कारतूस की सप्लाई को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इन हथियारों को आरोपियों तक किसने पहुंचाया और किस चैनलों से खरीदा गया। मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में कुछ हथियार सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं और पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा ने इस मामले में मीडिया को बताया कि “गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए पिस्टल और कट्टा से संबंधित अहम जानकारी मिली है। हथियार बेचने वालों के खिलाफ भी एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही इस वारदात के सभी कड़ियों को जोड़कर ब

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story