CG Bilaspur Golikand: गोलीकांड: कांग्रेस नेता के जवाबी फायरिंग करने पर भागे थे आरोपी, पुलिस ने बनाई 6 टीमें, दर्जन भर संदेही हिरासत में
CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर में हुए गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो बाइक में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। वहीं कांग्रेस नेता के द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर बदमाश वहां से भाग निकले। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई गई है। वही एक दर्जन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। सुपारी लेकर गोली कांड को अंजाम देने की प्रथम दृष्टया बात सामने आ रही है।

CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी में हुए गोली कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गोली चलाने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। कुल चार आरोपियों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया था। वही कांग्रेस नेता के द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से पलटवार करने पर आरोपी फरार हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई है। एक दर्जन संदेही भी हिरासत में लिए गए हैं। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तूरी में नहर रोड के बाजू में बिलासपुर मस्तूरी मुख्य मार्ग में तिवारी होटल के सामने मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का प्राइवेट ऑफिस है। ऑफिस के बाहर कल शाम 6:00 बजे नितेश सिंह, टूकेश सिंह, तमेश सिंह,फेंकू सिंह,बबला सिंह ,संतोष राठौर, कल्लू राठौर, प्रमोद शर्मा बैठ थे। उसी दौरान मस्तूरी थाने की तरफ से चार नकाबपोश दो बाईकों में सवार होकर आए। पहले एक बाइक में तीन नकाबपोशों के आने की जानकारी मिली थी। पर सीसीटीवी में दो बाइक में चार सवार आए और सड़क के दूसरे किनारे पर बाइक खड़ी कर फायरिंग शुरू कर दी। कुल 12 से 15 राउंड फायरिंग की गई। शुरुआत में तो ठाकुर परिवार को लगा कि फटाका फूट रहा है। पर राजू सिंह के पैर में गोली लगने से लोगों को समझ में आया और वे कार के पीछे तथा ऑफिस में भाग कर छूप गए। सामने कर खड़ी होने की वजह से शूटरों का निशाना चूक गया,अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कुर्सी फेंक कर हमलावरों को मारा और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने ऑफिस अंदर जाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद हमलावर बाइक चालू कर बिलासपुर की तरफ भाग गए। हमलावर होने करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग की।
देखें CCTV फुटेज
फायरिंग में राजू सिंह की जांघ में वही चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगीं। उन्हें तत्काल मजदूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
वहीं घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खाली खोखे और अन्य साक्ष्य जप्त किए गए। चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी ने अपोलो अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात भी की।
लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायर करने पर भागे आरोपी
मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के पास लाइसेंसी पिस्टल है। घटना के समय उनकी पिस्टल उनके ऑफिस के दराज में रखी हुई थी। फायरिंग की घटना के बाद तत्काल वह खुद को बचाते हुए ऑफिस अंदर घुसे और दराज से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर बाहर आए तथा हमलावरों पर गोली चलाई। पलटवार होता देख हमलावर भाग गए,अन्यथा वे बड़ी घटना की अंजाम दे सकते थे।
6 टीमें बनाई गई
मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। घटना को देखकर लगता है कि नौसिखियों ने घटना को अंजाम दिया है। लगभग एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ के अलावा उन्हें लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में ठोस क्लू मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद समेत पुराने विवाद के चलते घटना होने की जानकारी मिल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
बता दे घटना की प्रकृति देखकर लग रहा है कि हमला नितेश सिंह को टारगेट करके किया गया था। सुपारी लेकर गोलियां चलाई गई ऐसी आशंका है। नितेश सिंह की 2 वर्ष पूर्व युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल के सामने कांग्रेस के ही दूसरे धड़े से मारपीट हो गई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध भी दर्ज किया गया था। इस घटना में नितेश सिंह के विरोधी पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा ठाकुर परिवार का जमीन का भी व्यवसाय है। लाल खदान क्षेत्र के आदतन बदमाश से उनकी रंजिश चली आ रही है। पंचायत चुनाव के दौरान ही दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।
