CG Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड: कांग्रेस नेता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, सात आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले और गोली कांड में कांग्रेस के ही नेता अकबर खान तथा एक अन्य आरोपी देवेश सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की थी जिसमें इनका नाम आया। नाम आने के बाद तकनीकी विवेचना की गई और शहर के विभिन्न ढाबा– होटलों और जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Bilaspur Golikand: बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी में हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कांग्रेस के चर्चित नेता और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे अकबर खान तथा एक अन्य आरोपी देवेश सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इनके षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी मिली फिर साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी विवेचना और साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद अकबर खान और देवेश सुमन की गिरफ्तारी की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के मस्तूरी नहर रोड के किनारे तिवारी होटल के सामने कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का निजी दफ्तर है। 28 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे वह अपने साथियों और परिजनों के साथ दफ्तर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो बाईकों में चार बाइक सवार आए और गोलीबारी कर दी। गोली चलने से ऑफिस के बाहर बैठे लोग इधर-उधर और ऑफिस के अंदर भागे। गोलीबारी में चंद्रकांत सिंह के हाथ और राजू सिंह की जंग में गोली लग गई। ऑफिस के अंदर से नितेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर जवाबी फायरिंग जब की तब हमलावर भागे।
घायलों को तत्काल आसपास के लोगों ने मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो रेफर कर दिया गया। घटना के तत्काल बाद एसएसपी रजनेश सिंह,एडिशनल एसपी अर्चना झा मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, अर्चना झा, अनुज कुमार,सीएसपी निमितेश सिंह ,एसडीओपी लालचंद मोहले के नेतृत्व में पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया। एसएसपी रजनेश सिंह अपोलो हॉस्पिटल भी पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में खुद कैंप कर नितेश सिंह तथा घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सरकंडा थाने में देर रात तक डटे रहे और विभिन्न टीमों को दिशा निर्देश देते रहे। जिसके परिणाम स्वरुप घटना के 24 घंटे के भीतर ही गोलीकांड के सात आरोपियों को बिलासपुर, रायपुर, मस्तूरी से गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए गए।
मुख्य आरोपी कांग्रेस का निष्कासित युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत निकला। युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर विश्वजीत अनंत और नितेश सिंह के बीच कांग्रेस भवन में 2 साल पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट भी हुई। मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह से मार खाने के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वही विश्वजीत अनंत ने पूर्व में युवक कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष से मारपीट भी की थी। मस्तूरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह के गुट का था। नितेश सिंह गुट की शिकायत पर विश्वजीत अनंत को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। विश्वजीत अनंत कांग्रेस से निकल जाने के बाद प्रदेश भाजपा के एक प्रभावशाली नेता का करीबी हो गया।
दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में नितेश सिंह ने फिर से जीत हासिल की और दोबारा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए। नितेश सिंह के बढ़ते राजनैतिक कद से विश्वजीत अनंत और विरोधी गुट की खुन्नस और बढ़ गई। इसी के चलते विश्वजीत अनंत ने अपने दोनों भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह के हत्या की योजना बनाई। इसके लिए विश्वजीत अनंत ने तारकेश्वर पाटले से एक लाख रुपए नगद लेकर शूटरों को वितरित किया।
सात आरोपियों को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया और पूछताछ की। पूछताछ और शहर के सबसे अधिक सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात हमलावरों और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल अन्य आरटीओ को भी पुलिस ने चिन्हांकित किया।
कांग्रेस नेता और एक अन्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत अनंत और चाहत उर्फ विक्रमजीत की निशानदेही पर एक नग देशी पिस्टल और एक नग कट्टा बरामद किया है।
षड्यंत्र में शामिल गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस रिमांड में पूछताछ में कांग्रेस नेता अकबर खान और मोहतरा निवासी देवी सुमन उर्फ निक्कू सुमन के भी षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी दी। उक्त जानकारी तथा तथ्य की तस्दीक हेतु शहर के महत्वपूर्ण स्थानों और होटल ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए विवेचना उपरांत अपराध और षड्यंत्र में शामिल होना पाए जाने पर अकबर खान और देवेश सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बता दे कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इसलिए प्रकरण में धारा 111 बीएनएस संगठित अपराध जोड़कर विवेचना की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हांकित किया है तथा कुछ के इन्वॉलमेंट की पुलिस जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आज हुई गिरफ्तारी को मिलाकर पुलिस ने कुल 9 गिरफ्तारियां की है। जिनमें एक नाबालिग आरोपी भी है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत ,मोहम्मद मुस्तिकीम, मोहम्मद मतीन, ब्रायनजीत उर्फ आरजू,एक नाबालिग
आरोपियों से अब तक तीन नग देशी पिस्टल, दो नग देशी कट्टा, नग मैगजीन 6 नग, जिंदा कारतूस नग, 13 नग खाली खोखा कारतूस, मोबाइल फोन पांच नग बरामद किया जा चुका है।
