Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सेशन 2026: जब सदन में घिर गए वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक दलेश्वर ने सदन को गुमराह करने का लगाया आरोप...

CG Vidhansabha Budget Session 2026: मरवाही वन मंडल में गाेबर खाद खरीदी में फर्जीवाड़ा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप बुरी तरह घिर गए।

CG विधानसभा बजट सेशन 2026: जब सदन में घिर गए वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक दलेश्वर ने सदन को गुमराह करने का लगाया आरोप...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर। 24 फरवरी 2026|मरवाही वन मंडल में गाेबर खाद खरीदी में फर्जीवाड़ा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में वन मंत्री केदार कश्यप बुरी तरह घिर गए। विधायक दलेश्वर साहू ने वन विभाग के अधिकारियाें पर आरोप लगाते हुए कहा, अफसर मंत्री के जरिए सदन में झूठी जानकारी दिला रहे हैं। विधायक ने कहा, जांच रिपोर्ट आ गई है। सदन को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर जोरदार बहस छिड़ी रही। विधायक ने मंत्री से पूछा कि फर्जीवाड़ा के लिए दोषी डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्या। मंत्री जवाब नहीं दे पाए।

विधायक दलेश्वर साहू ने पूछा, वर्ष जनवरी, 2022 से जनवरी, 2026 तक मरवाही वनमंडल अंर्तगत गोबर खाद आपूर्ति हेतु प्रस्तुत प्रमाणकों में फर्जी हस्ताक्षर किये जाने के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई है एवं क्या कोई जांच समिति गठित की गई है? यदि हॉ, तो प्रमाणक बनाने एवं भुगतान की अवधि में पदस्थ अधिकारी के नाम/पदनाम पदस्थी दिनांक सहित जानकारी देवें? 17.अक्टूबर 2022 से 21.सितंबर .2023 तक गोबर खाद आपूर्ति हेतु प्रस्तुत प्रमाणकों के लिये किये गये भुगतान, भुगतानकर्ता, सत्यापनकर्ता, सामग्री प्राप्तकर्ता स्टाक पंजी में दर्ज दिनांक सहित जांचकर्ता के नाम/पदनाम सहित दिनांकवार जानकारी देवें?

विधायक के सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया, मरवाही वनमण्डल अंतर्गत वर्ष जनवरी 2022 से जनवरी 2026 तक गोबर खाद आपूर्ति हेतु प्रस्तुत प्रमाणकों में फर्जी हस्ताक्षर किये जाने के संबंध में केवल 01 शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त शिकायत की जांच हेतु जांच समिति गठित किया गया है। प्रमाणक बनाने एवं भुगतान की अवधि में पदस्थ अधिकारी के नाम/पदनाम पदस्थिति दिनांक सहित जानकारी संलग्न "प्रपत्र" में दर्शित है । मरवाही वनमंडल अंतर्गत 17 अक्टूबर 2022 से 21 सितंबर 2023 तक गोबर खाद आपूर्ति नहीं की गई है। अतः प्रमाणकों के लिये किये गये भुगतान, भुगतानकर्ता, सत्यापनकर्ता, सामग्री प्राप्तकर्ता, स्टाकपंजी में दर्ज दिनांक सहित जांचकर्ता के नाम / पदनाम सहित दिनांकवार जानकारी दिये जाने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता।

जब विधायक ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप

मंत्री क जवाब के बाद विधायक दलेश्वर साहू ने वन विभाग के अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा, अफसरों ने मंत्री से झूठी जानकारी दिला दी है। सदन को गुमराह करने का काम किया गया है। विधायक ने मंत्री से कहा, अफसर आपको झूठी जानकारी दे रहे हैं। फर्जीवाड़ा की जांच रिपोर्ट आ गई है, आप कह रहे हैं, जांच रिपोर्ट नहीं आई है। विधायक ने सभापति को संबोधित करते हुए कहा, आप कहें तो जांच रिपोर्ट की काॅपी सदन के पटल पर रख देता हूं। विधायक ने मंत्री से पूछा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे क्या।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story