Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष का सदन से वॉकआउट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब पर विपक्ष ने किया हंगामा

CG Vidhansabha Budget Session 2026: प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सदन से दो बार वाॅकआउट किया। सड़क निर्माण और बजट के बीच वित्तीय स्वीकृति के सवाल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष का सदन से वॉकआउट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब पर विपक्ष ने किया हंगामा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 27 फरवरी 2026| प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सदन से दो बार वाॅकआउट किया। सड़क निर्माण और बजट के बीच वित्तीय स्वीकृति के सवाल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जवाब के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी-बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में शामिल कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा, किन-किन कार्यों के लिए 03 फरवरी, 2026 की स्थिति में कितनी-कितनी राशि की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है एवं कितनी राशि के कौन-कौन से कार्य वित्तीय स्वीकृति हेतु वित्त विभाग के पास किन-किन कारणों से तथा कब से लंबित हैं एवं इन कार्यों को कब तक वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी जावेगी? जानकारी देवें?

वित्त मंत्री ने दिया जवाब

वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में सम्मिलित कार्यों की स्वीकृत राशि की जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। नवीन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु विभागों को वित्त निर्देश 25/2012 01 मई 2012 द्वारा रू. 3 करोड़ तक के प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार प्राप्त थे, जिसे स्थायी वित्त निर्देश 15/2025, दिनांक 14.05.2025 द्वारा बढ़ाकर रू. 5 करोड़ किया गया है ताकि कार्यों की स्वीकृति में गति आए। प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं। दिनांक 03.02.2026 की स्थिति में वित्त विभाग में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के कोई भी प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति हेतु लंबित नहीं है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकृति की घोषणा की बात कही,तब वित्त मंत्री ने कहा,यह विभागीय प्रक्रिया यहां घोषणा करना उचित नहीं। इस पर पूर्व सीएम बघेल ने आराेप लगाते हुए कहा,आप विपक्ष का काम नहीं करना चाहते। सदन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष ने वॉकआउट किया।

लगातार तीन सवालों का कृषि मंत्री नेताम ने दिया जवाब

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के विभागों से संबंधित लगातार तीन सवाल आए,इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने सभापति से कहा, मंत्रीजी को लगातार सवालों का सामना क्यों करना पड़ रहा है। अजय ने कहा कि मंत्रीजी का यह लगातार तीसरा सवाल है। इस पर सभापति ने कहा,नेताम जी सीनियर मंत्री है जवाबदार हैं अजय जी आप चिंता मत कीजिए।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story