Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: जब सीएम ने विधायक से कहा- आपको तो सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, आपका काम कम समय में पूरा हो गया है

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन विधायकों के सवाल का जवाब देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने शुरुआत की। विधायक भोलाराम साहू के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा, विधायक जी, आपको तो सरकार का धन्यवाद करना चाहिए।

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: जब सीएम ने विधायक से कहा- आपको तो सरकार का धन्यवाद करना चाहिए, आपका काम कम समय में पूरा हो गया है
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।24 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन विधायकों के सवाल का जवाब देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने शुरुआत की। विधायक भोलाराम साहू के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा, विधायक जी, आपको तो सरकार का धन्यवाद करना चाहिए।

विधायक भोलाराम साहू ने सवाल पूछा था, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बजट 2024-2025 एवं 2025-26 में जल संसाधन विभाग के किन-किन कार्यों को बजट में सम्मिलित किया गया था? बजट में सम्मिलित किन-किन कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, तथा प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त किन-किन कार्यों की निविदा जारी हो चुकी है ? यदि नहीं तो क्यों? कार्यों के नामवार जानकारी देवें ? खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा जर्जर कार्यों की मरम्मत, नहर लाइनिंग एवं रखरखाव हेतु वर्ष अप्रैल, 2024 से 31 जनवरी, 2026 तक कितनी राशि व्यय की गई है? कार्यों के नामवार व्यय की गई राशि बतावें ?

मुख्यमंत्री साय ने सदन को बताया, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बजट वर्ष 2024-25 में 16 कार्य एवं वर्ष 2025-26 में 01 कार्य बजट में सम्मिलित किया गया है। जानकारी संलग्न प्रपत्र-अ अनुसार है। (ख) खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बजट वर्ष 2024-25 में सम्मिलित कार्यों में से 01 कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है एवं निविदा जारी कर कार्य पूर्ण करा लिया गया है। शेष 15 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति विभाग में प्रक्रियाधीन है। बजट वर्ष 2025-26 में शामिल कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति विभाग में प्रक्रियाधीन है। विस्तृत जानकारी संलग्न प्रपत्र-अ अनुसार है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा जर्जर कार्यों की मरम्मत, नहर लाईनिंग एवं रखरखाव हेतु वर्ष अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 तक रू. 24.51लाख व्यय की गई।

सीएम ने बताया पाइप लाइन बिछाने का काम था, केनाल डेमेज था तो पाइप लाइन से जोड़े हैं, तय समय सीमा से पहले काम पूरा कर लिया गया है।

आप धैर्य रखिए आपके विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ

सीएम साय ने विधायक से कहा, आपको बताते हुए गौरव हो रहा है कि हमारी सरकारी किसानों के खेत में पानी पहुंचाने वचनबद्ध है। मात्र दो साल में 10 हजार 712 करोड स्वीकृत दिए हैं। आप भी धैर्य रखिए आपके विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेत में पानी पहुंचाएंगे। आपके 16 में से 15 काम प्रक्रियाधीन है। इस पर विधायक ने पूछा कि प्रमुख अभियंता कितने दिनों तक कार्य को लंबित रख सकते हैं। 16 काम बजटेट था, इसमें सिर्फ एक काम पूरा हो पाया है। सीएम ने कहा, समय सीमा बताना संभव नहीं है। धैर्य रखिए, सभी काम पूरा हो जाएंगे।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story