Begin typing your search above and press return to search.

CG ACB News: 1 लाख घूस लेते बाबू गिरफ्तार, शिक्षा विभाग के कर्मचारी को फोन कर बोला, तुम्हारे खिलाफ एसीबी में शिकायत, बचना है तो 2 लाख दो...

CG ACB News: छत्तीसगढ़ में आज एसीबी ने रिश्वतखोर कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांजगीर चांपा में चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अंबिकापुर में रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा है।

CG ACB News: 1 लाख घूस लेते बाबू गिरफ्तार, शिक्षा विभाग के कर्मचारी को फोन कर बोला, तुम्हारे खिलाफ एसीबी में शिकायत, बचना है तो 2 लाख दो...
X
By Sandeep Kumar

CG ACB News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू ने शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 को एसीबी का डर दिखाकर 2 लाख की मांग की थी। एसीबी में शिकायत के बाद आज बाबू को सहायक ग्रेड-2 से 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, अखिलेश कुमार सोनी 51 वर्ष के द्वारा 12 मार्च को शिकायत दर्ज कराई कि वह शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर में सहायक ग्रेड- 2 के पद पर पदस्थ है। 10 मार्च को अनिल कुमार गुप्ता द्वारा अखिलेश कुमार सोनी को कॉल कर मिलने के लिये बुलाया गया और कहा गया कि तुम्हारे विरूद्ध एसीबी में शिकायत है एसीबी अम्बिकापुर के द्वारा तुम्हे कभी भी ट्रेप किया जा सकता है या तुम्हारे घर में छापा मारा जा सकता है यदि आपको एसीबी की कार्रवाई से बचना है तो 2 लाख रूपये की व्यवस्था करना पड़ेगा मेरा भतीजा एसीबी में कार्यरत है जिसके माध्यम से मैं आपके केस को रफा-दफा करा दूंगा। ऐसे कह कर एसीबी की कार्यवाही का भय दिखाया गया।

आरोपी बाबू अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि उसके द्वारा पूर्व में एक केस को 2 लाख में निपटवाया हूँ। आपको भी 2 लाख रूपये देना पड़ेगा। बाबू की धमकी से डरकर प्रार्थी ने 1 लाख रूपये में केस निपटवाने की बात कही। आरोपी अनिल गुप्ता के द्वारा 1 लाख रूपये में काम कराने की सहमति दी।

आज ACB के द्वारा ट्रेप आयोजित किया गया। आरोपी अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा प्रार्थी को जिला ग्रंथालय अम्बिकापुर के पास 1 लाख रूपये लेकर बुलाया। प्रार्थी द्वारा 1 लाख रूपये के लिफाफे को आरोपी अनिल कुमार गुप्ता को दिया, जिसे आरोपी ने अपने मोटर सायकल के डिक्की में रख लिया था।

इधर, प्रार्थी के इशारा करने पर पहले से मौजूद ट्रेपदल के सदस्यों ने आरोपी अनिल कुमार गुप्ता को 1 लाख रूपये सहित रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (यथा संशोधन 2018) एवं 308 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत् कार्रवाई की जा रही है। प्रार्थी के खिलाफ एसीबी अम्बिकापुर में कोई शिकायत दर्ज नहीं है और ना ही आरोपी का कोई भतीजा एसीबी अम्बिकापुर में कार्यरत है। आरोपी के द्वारा एसीबी का भय दिखाकर स्वयं के लिये रिश्वती रकम 1 लाख रूपये मांग कर प्राप्त किया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story