Begin typing your search above and press return to search.

CG ACB EOW: गृह निर्माण ऋण गबन मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सहकारी आवास संघ भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक गिरफ्तार...

CG ACB EOW: छत्तीसगढ़ में 26 साल पुराने गृह निर्माण ऋण गबन प्रकरण में सहकारी आवास संघ मर्यादित भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। एसीबी-ईआडब्ल्यू की टीम ने यह कार्रवाई की है।

CG ACB EOW: गृह निर्माण ऋण गबन मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सहकारी आवास संघ भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

CG ACB EOW: रायपुर। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने 26 साल पुराने आवास ऋण गबन घोटाले में प्रदीप कुमार निखरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा अन्य के साथ मिलकर 1995 से 1998 के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए संचालित सरकारी आवासीय योजना के नाम पर ऋण राशि का घोटाला किया गया था। 186 सदस्यों के नाम पर 1-1 लाख, कुल 1.86 करोड़ स्वीकृत कराया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि दर्शाए गए स्थलों पर न तो मकान निर्मित हुआ था और न ही संबंधित ऋणधारी वहां मिले। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण राशि गबन की थी।

एसीबी-ईओडब्ल्यू में अपराध दर्ज

ब्यूरो में अपराध क्रमांक 19/2000, धारा 120बी, 406, 409, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा धारा 13 (1) (सी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम दर्ज है। जांच में पाया गया कि वर्ष 1995 से 1998 के बीच शासन की सरकारी आवासीय योजना के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को मकान निर्माण हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी।

जांच में यह भी पाया गया कि 'आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी, 'सहकारी आवास संघ मर्यादित रायपुर' के तत्कालीन आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू व 'सहकारी आवास संघ मर्यादित भोपाल' के तत्कालीन प्रबंधक प्रदीप कुमार निखरा द्वारा आपस में मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सहकारी आवास संघ के पैसे का बंटरबाट किया।

प्रदीप कुमार निखरा द्वारा पद का दुरूपयोग कर कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी लोन तैयार कर लाखों रूपये प्राप्त किया गया।आरोपियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर कूटरचित अभिलेखों का उपयोग करते हुए आवास संघ से गृह निर्माण हेतु धोखाधड़ीपूर्वक ऋण स्वीकृत कराया गया तथा राशि 1 करोड़ 86 लाख रुपये का बंदरबांट कर आपस में बांटा गया।

आज 4 अप्रैल को प्रकरण में सहकारी आवास संघ मर्यादित भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक प्रदीप कुमार निखरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 7 अप्रैल तक पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story