Begin typing your search above and press return to search.

CG 55 Percent DA: 55 प्रतिशत डीए, दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिला तोहफा, CM विष्णुदेव बोले, हम अपने कर्मचारियों का...

CG 55 Percent DA: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र के समान कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

CG 55 Percent DA: 55 प्रतिशत डीए, दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिला तोहफा, CM विष्णुदेव बोले, हम अपने कर्मचारियों का...
X
By Sandeep Kumar

CG 55 Percent DA: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के फैसले से प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सीएम विष्णुदेव ने महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों का डीए 55 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को 53 प्रतिशत डीए मिलता था।

''मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की, दो प्रतिशत कीहोगी वृद्धि, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता...''

मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते होली पर राज्य के कर्मचारियों-अधिकारियों को डीए की सौगात दी थी। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किये जाने की घोषणा की थी। अब दो प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिलेगा मिलेगा।

डीए बढ़ोतरी के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ''भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था। केंद्र के कर्मचारियों को अब 55 प्रतिशत महंगाई मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के अंदर कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आने वाले समय में दीपावली है। हम लोग भी छत्तीसगढ़ के हमारे कर्मचारियों-अधिकारियों को 55 प्रतिशत डीए, केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देंगे, आज इसकी घोषणा किये हैं।''

नीचे देखें वीडियो


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story