CCM Ramdher Majji Surrender : एंटी-नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता : 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी सहित 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CCM Ramdher Majji Surrender : एंटी-नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता : 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी सहित 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
CCM Ramdher Majji Surrender : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे निर्णायक एंटी-नक्सल अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों के लगातार बढ़ते दबाव, प्रभावी घेराबंदी और राज्य शासन की आकर्षक पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर खैरागढ़ जिले में सक्रिय रहे कमिटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी समेत कुल 11 दुर्दांत नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए हैं।
CCM Ramdher Majji Surrender : आत्मसमर्पण करने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं, जो इस नक्सली संगठन की आंतरिक टूट को दर्शाती है।देर रात हुआ सामूहिक आत्मसमर्पणसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में 7-8 दिसंबर की दरम्यानी रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुआ।
सभी नक्सलियों ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के समक्ष विधिवत रूप से आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रक्रिया आज सुबह कुम्ही गांव में पूरी की गई। इस बड़ी सफलता की विस्तृत जानकारी देने के लिए जल्द ही आईजी स्तर के अधिकारी प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे, जिसमें ऑपरेशन की रणनीति और सरेंडर के प्रभाव पर प्रकाश डाला जाएगा।
CCM रामधेर मज्जी पर था 1 करोड़ का इनाम
आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे महत्वपूर्ण नाम रामधेर मज्जी का है, जो नक्सली संगठन की शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई CCM का सदस्य था और जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये का भारी इनाम घोषित किया गया था। रामधेर मज्जी कई बड़ी नक्सली वारदातों और हमलों में शामिल रहा है।
आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों में CCM (कमिटी मेंबर) के अलावा DVCM (डिविजनल कमिटी मेंबर), ACM (एरिया कमिटी मेंबर) और PM (प्लैटून मेंबर) स्तर के कैडर शामिल हैं। संगठन के इतने बड़े और अनुभवी सदस्यों का एक साथ आत्मसमर्पण करना, खासकर CCM रामधेर मज्जी का, यह स्पष्ट संकेत देता है
कि नक्सल प्रभावित MMC (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में अब नक्सलियों की कमर टूट चुकी है और यह क्षेत्र अब लगभग समाप्ति की ओर है।आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सली और उनके हथियार :नक्सली पदनाम हथियार, रामधेर मज्जी AK-47, चंदू उसेंडी.30 कार्बन डवकम, जानकी, असम सुकेश पोट्टम AK-47, PM सागर SLR

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
