Begin typing your search above and press return to search.

Bus Accident Update: CG-झारखंड बाॅर्डर पर बस पलटने से 10 की मौत, 80 से अधिक घायल, सीएम विष्णुदेव ने राहत राशि की घोषणा की, मृतकों को 5 लाख, घायलों को...

Bus Accident Update: छत्तीसगढ़-झारखंड बाॅर्डर पर बस पलटने से 10 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 80 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुःख जताया है। साथ ही राहत राशि की घोषणा भी की है।

Bus Accident Update: CG-झारखंड बाॅर्डर पर बस पलटने से 10 की मौत, 80 से अधिक घायल, सीएम विष्णुदेव ने राहत राशि की घोषणा की, मृतकों को 5 लाख, घायलों को...
X
By Sandeep Kumar

Bus Accident Update: रायपुर। छत्तीसगढ़-झारखंड बाॅर्डर पर हुये दर्दनाक सड़क हादसे में अबतक के 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 80 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को लेकर दुःख जताया है। साथ ही पीडित परिवारों के लिए राहत राशि भी स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों के लिए 50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की हैं।

जानिए कैसे हुआ हादसा

दरअसल, यह हादसा छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुआ। रविवार 18 जनवरी को 86 ग्रामीण बस में सवार होकर बलरामपुर जिले से झारखंड के लोधगांव सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी के पास ढलान पर ब्रेक फेल होने से बस रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुये 20 फीट नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों व मृतकों का रेस्क्यू कर निकला गया। 60 से अधिक घायलों को तत्काल महुआडांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 को कार्मेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद बलरामपुर लाया गया और उनके परिजनों को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।


मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता

रायपुर 19 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव और प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story