Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh news: बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट, फैक्ट्री मालिक के उड़े चीथड़े, तीन मजदूर घायल

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आकर फैक्ट्री में मौजूद फैक्ट्री मालिक के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

Raigarh news
X

Raigarh news: बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट, फैक्ट्री मालिक के उड़े चीथड़े, तीन मजदूर घायल

By Radhakishan Sharma

रायगढ़l रायगढ़ जिले के लाल टंकी बोहिदार पारा स्थित सुभाष की फैक्ट्री में आज ब्लास्ट हो गया। दोपहर को हुए ब्लास्ट में फैक्ट्री के मालिक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। वहीं तीन मजदूर भी घायल हो गए। मेरी जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सिलेंडर फटने के चलते ब्लास्ट हुआ। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी बोहिदार पारा में बर्फ फैक्ट्री संचालित है। बर्फ फैक्ट्री का नाम सुभाष आइस फैक्ट्री हैं। इसका संचालन 43 वर्षीय संजय सहगल करते थे। आज दोपहर किसी काम से फैक्ट्री आए थे। इस दौरान कुछ ग्राहक भी उनकी फैक्ट्री में बर्फ खरीदने आ गए। मिली जानकारी के अनुसार उन ग्राहकों को ही बर्फ की डिलीवरी देने के लिए संजय सहगल अपनी फैक्ट्री में गए थे। जैसे ही ग्राहक बर्फ खरीद कर निकले ठीक उसी दौरान फैक्ट्री में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट की चपेट में मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक संजय सहगल आ गए। ब्लास्ट के चलते उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अमन पटेल सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायल फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री में जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां कई सामान बिखर गए। ब्लास्ट की खबर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए और फैक्ट्री के सामने भीड़ लग गई।

लोगों ने ब्लास्ट की खबर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक को पीएम के लिए भेजा गया है। रायगढ़ कोतवाली टीआई सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की बात सामने आ रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेज हम आगे जांच कर ब्लास्ट के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story