Begin typing your search above and press return to search.

CG BJP 30 Leaders List: CG BJP की 30 नामों की लिस्ट आज! आज हो सकती है जारी! महामंत्री-उपाध्यक्ष पद पर जबरदस्त खींचतान, महिला उपाध्यक्ष को लेकर फंसा पेंच

CG BJP 30 Leaders List: प्रदेश भाजपा में महामंत्री, उपाघ्यक्ष और अन्य खाली पदों को भरने के लिए जद्दोजहद पूरी हो चुकी है। दिल्ली में प्रदेश नेताओं की राष्ट्रीय नेताओं के साथ मंथन भी हो चुका है। अब इंतजार है तो बस लिस्ट आने का।

CG BJP 30 Leaders List: CG BJP की 30 नामों की लिस्ट आज! आज हो सकती है जारी! महामंत्री-उपाध्यक्ष पद पर जबरदस्त खींचतान, महिला उपाध्यक्ष को लेकर फंसा पेंच
X
By Ragib Asim

CG BJP 30 Leaders List: रायपुर। प्रदेश भाजपा में महामंत्री, उपाघ्यक्ष और अन्य खाली पदों को भरने के लिए जद्दोजहद पूरी हो चुकी है। दिल्ली में प्रदेश नेताओं की राष्ट्रीय नेताओं के साथ मंथन भी हो चुका है। अब इंतजार है तो बस लिस्ट आने का। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस लिस्ट में 30 नेताओं के नाम हो सकते हैं। पदाधिकारियों के लिए सभी नामों पर प्रदेश भाजपा ने अपनी राय दिल्ली को दे दी है और अब दिल्ली से ही नाम फाइनल किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारियों को निगम और मंडल में अध्यक्ष व अन्य पदों की जिम्मेदारी दे दी गई है। अब इनके रिक्त पदों को भरने के साथ कुछ पुराने पदाधिकारियों को हटा कर नए की नियुक्ति की प्रक्रिया बीते माह से चल रही है। जुलाई के आखिरी में संकेत मिल गया था कि अगस्त में सूची जारी कर दी जाएगी। अगस्त शुरू होते ही प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी दिल्ली गए, वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथा चर्चा के कई नामों पर राय दे दी गई है।

महामंत्री रहेंगे तीन

पार्टी में चल रही चर्चा के अनुसार प्रदेश भाजपा में तीन महामंत्री रखे जा सकते हैं। इसमें नवीन मार्कंडेय का नाम फाइनल माना जा रहा है, वहीं बाकी दो पदों पर जाति समीकरण के हिसाब से नाम तय होंगे। इनमें एक सामान्य वर्ग से लिया जा सकता है। महामंत्री पद के लिए ही सबसे ज्यादा दावेदारी सामने आयी है। इसमें एक पूर्व सांसद का नाम भी चल रहा है। इससे पहले चार महामंत्री रखे गए थे और संगठन महामंत्री को मिला कर पांच हो रहे थे।

उपाध्यक्ष के लिए महिला का पेंच

उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामों पर चर्चा हो चुकी है। अभी आठ उपाध्यक्ष रखे गए हैं। लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और उद्धेश्वरी पैकरा को महिला के रूप में रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए उपाध्यक्ष में महिला रखे जाएं या पद कम किया जाए, यह पेंच फंस गया है। इस पर भी दिल्ली को ही फैसला लेना है। इसी तरह आठ मंत्री बीती कार्यकारिणी में हैं, उम्मीद की जा रही है कि यह संख्या कायम रखी जाएगी।

कोषाध्यक्ष के लिए बड़े नाम भी

पार्टी में कोषाध्यक्ष को भी बदलने की चर्चा है। इसके लिए प्रदेश के बड़े नेताओं द्वारा नाम सुझाए गए हैं। इसमें रायपुर संभाग के साथ सरगुजा संभाग से नाम चल रहा है। अब इसमें किसका पलड़ा भारी रहेगा, यह सूची आने पर स्पष्ट हो जाएगा।

प्रवक्ता पद के लिए भी जाति समीकरण

पार्टी में योग्य नेताओं को ही प्रवक्ता पद देने का प्रचलन रहा है। अभी आठ प्रवक्ता हैं। यह पहली बार हो रहा है कि प्रवक्ता बनाने के लिए भी जाति आधारित दावेदारी रखी गई है। कुछ जाति वर्ग को प्रवक्ता में स्थान नहीं मिल पा रहा है, इस पर चर्चा हुई है। अब देखना यही है कि प्रवक्ता की पुरानी परंपरा चलती रहेगी या नए तरह के नाम सामने आएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story