Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: पति को बचाने के लिए महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, थाने में पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी, देखें वायरल वीडियो

CG News: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट के आरोपी पति को बचाने के लिए पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। थाने के अंदर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला को काबू कर उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Bilaspur News: पति को बचाने के लिए महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, थाने में पेट्रोल डालकर आत्महत्या की धमकी, देखें वायरल वीडियो
X
By Ragib Asim

Bilaspur बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इससे नाराज युवक की पत्नी व परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवक की पत्नी ने थाने के अंदर हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। आग लगाने से पहले पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। इस घटना से थाने परिसर में हडक़ंप मच गया।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गुंडा बदमाश व हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मिनीबस्ती निवासी संजू टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया है। युवक को थाने में लाकर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही संजू टंडन की पत्नी मंजू टंडन अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच गई। इस दौरान पुलिस स्टाफ आरोपी संजू टंठन का पंचनामा बना रहे थे।


उसी समय मंजू व उसके परिजनों ने आरोपी संजू को छोडऩे की बात करते हुए हंगामा करने लगे। मंजू टंडन ने पेट्रोल लेकर थाने के अंदर घुस गई और अपने ही शरीर में पेट्रोल डाल दिया। जिससे वहां हडक़ंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया।

मामले में सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने बताया कि महिला के पति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई नहीं करने की मांग करते हुए महिला ने खुद के उपर पेट्रोल डाल दिया। महिला के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story