शिक्षिका के पति की निर्मम हत्या! एक थप्पड़ का जानलेवा बदला, लाठी और फरसा से कर दी हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

इमेज- इंटरनेट
CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक युवक ने थप्पड़ का बदला लेने अपने साथी के साथ मिलकर लाठी और फरसा से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शिक्षिका है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य साथी फरार है। बता दें, मृतक की पत्नी शिक्षिका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र का है।
कोटा थाना क्षेत्र के करगीखुर्द कोरीपारा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने फरसा और लाठी से हमला कर एक युक्क की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए युक्क को आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
करगीखुर्द कोरीपारा निवासी मोहन पांडेय (52) की पत्नी शिक्षक है। वह कोटा क्षेत्र के ग्राम भाड़म गनियारी में रहता था, बीच-बीच में अपने गांव आता-जाता था।
ये बनी हत्या की वजह
होली के समय मोहन पांडेय के गांव के घर से लकड़ी चोरी हो गई थी। चोरी की शक में गांव के राजाराम साहू (21) को मोहन ने थप्पड़ जड़ दिया था। मारपीट के बाद राजाराम ने कोटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और मामला कोर्ट में चल रहा था। इस घटना के बाद राजाराम मोहन से नाराज चल रहा था।
घर के सामने कर दी हत्या, साथी को किया घायल
रविवार को मोहन अपने साथी शरद कौशिक के साथ खेत में लगी फसल देखने करगीखुर्द आया था। सुबह करीब 9 बजे राजाराम अपने साथियों के साथ मोहन के घर सामने लाठी-तब्बल से हमला कर दिया। हमले में मोहन को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए शरद कौशिक को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल उसके अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
