Bilaspur Sucide News: छात्रा ने की आत्महत्या, आधी रात घर से निकली..दौड़कर नदी में लगा दी छलांग
Bilaspur Sucide News: आधी रात कमरे में पढ़ाई कर रही नौवीं की छात्रा अचानक घर से निकली और दौड़ते हुए पुल पर पहुंच नीचे नदी में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। छात्रा को बचाने पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी दौड़ी थी पर वह छोटी बहन को रोकने में नाकामयाब रही। बताया जा रहा है कि छात्रा मेधावी थी और उसे किसी प्रकार का डिप्रेशन भी नहीं था। गोताखोरों की मदद से शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Bilaspur Sucide News: बिलासपुर। बिलासपुर में नौवीं की छात्रा का सुसाइड करने का मामला सामने आया है। आधी रात को घर के कमरे में पढ़ाई कर रही छात्रा अचानक घर से निकली और और दौड़ते हुए पुल पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया है। वही घटना से परिजन हतप्रभ है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
दिल दहला देने वाली यह घटना शहर के राजकिशोर नगर क्षेत्र से सामने आई है। नौवीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में कूदकर छलांग लगा दी। आत्महत्या करने वाली छात्रा का नाम अदिति है। बीती रात वह घर में पढ़ाई कर रही थी। उसी कमरे में उसकी बड़ी बहन भी पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसके पिता अरुण कमल कठौते और मां उपरी मंजिल में सो रहे थे। अचानक रात 1:30 बजे छात्रा उठी और कमरे से बाहर निकली। तब बड़ी बहन को लगा छात्र बाथरूम जा रही होगी। पर छात्रा घर का दरवाजा खोल घर से बाहर चली गई। उसके पीछे-पीछे बड़ी बहन भी उसे आवाज देते घर से बाहर आ गई और उसे रोकने लगी।
छात्रा अदिति दौड़ते हुए छठ घाट पुल पहुंच गई और अरपा नदी पर बने छठ घाट पुल से छलांग लगा दी। आंखों के सामने छोटी बहन को नदी में कूदता देख बड़ी बहन शॉक्ड रह गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और अदिति की खोज शुरू कर दी लेकिन वह नहीं मिली। सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या देर रात ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात होने की वजस से रेस्क्यू नहीं करवाया जा सका।
वहीं सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सुबह 10:30 बजे तक के छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव का पंचनामा बना पीएम के लिए भेजा गया है।
वहीं छात्रा के सुसाइड करने का कारण नहीं पता चल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी। छात्रा के मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अदिति मेधावी थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। अदिति की मौत से परिजनों के अलावा स्थानीय लोग भी गमगीन है।
वही पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। परिजनों और अदिति के दोस्तों से पुलिस पूछताछ करने के अलावा अदिति के मोबाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी की भी जांच कर रही है। परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि अदिति का स्वभाव सामान्य था तथा वह किसी प्रकार के डिप्रेशन में भी नहीं थी ना ही उसका कोई विवाद हुआ था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। वही पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है।
