Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Shastra Poojan 2025: विजयदशमी पर महिला पुलिस अधिकारियों ने दिया शक्ति का संदेश, SSP बोले– भविष्य नारी शक्ति का है

Bilaspur Shastra Poojan 2025: 2 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी के पर्व पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ।

Bilaspur Shastra Poojan 2025: विजयदशमी पर महिला पुलिस अधिकारियों ने दिया शक्ति का संदेश, SSP बोले– भविष्य नारी शक्ति का है
X
By Ragib Asim

Bilaspur Shastra Poojan 2025: 2 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी के पर्व पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। इस बार के आयोजन की सबसे बड़ी खासियत महिला पुलिस अधिकारियों की एक्टिव भागीदारी रही।

इस मौके पर SSP रजनेश सिंह ने संदेश दिया- नारी सशक्तिकरण विकास की असली पहचान है। शस्त्र पूजन में महिला अधिकारियों की सहभागिता इस तथ्य का indicator है कि भविष्य नारी शक्ति का है। यह दृश्य उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेती हैं।

महिला पुलिस अधिकारियों की जूदगी

इस बार आयोजन में ASP अर्चना झा, ASP गरिमा द्विवेदी, CSP “रशमीत कौर चावला“ और CSP नूपुर उपाध्याय ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद परंपरा के अनुसार जब सभी अधिकारियों ने हर्ष फायर किया, तो महिला अधिकारियों ने भी उसी जोश और गर्व के साथ शस्त्रों का प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर महिला अधिकारियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे सिविल ड्रेस में राइफल उठाए खड़ी नजर आ रही हैं। देखने वालों को ये किसी फिल्म या शूटिंग का हिस्सा लगता है, लेकिन ये वास्तविक दृश्य है। इन तस्वीरों ने यह साबित किया कि महिला अधिकारी भी शस्त्र पूजन जैसी परंपराओं में पूरी भागीदारी निभाकर समाज को नया संदेश दे रही हैं।

पुलिस लाइन में गूंजा जोश

पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों और हर्ष फायरिंग की गूंज सुनाई देती रही। ASP और CSP स्तर की महिला अधिकारियों के साथ-साथ जवानों ने भी परंपरा निभाई। जब CSP नूपुर उपाध्याय ने हर्ष फायर किया, तो पूरा पुलिस लाइन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story