Begin typing your search above and press return to search.

सड़क हादसा,दो की मौत: ट्रक के पहिए के नीचे दबी मां और छह महीने की मासूम, मौके पर ही हो गई मौत, बाइक चला रहे पति बाल-बाल बचा

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक के चालक की लापरवाही ने एक परिवार को ही तबाह कर दिया। सामने जा रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक के पीछे छह महीने की मासूम कनिका को लेकर बैठी मां, सीट से उछली और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। पहिए में दबकर मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसा,दो की मौत: ट्रक के पहिए के नीचे दबी मां और छह महीने की मासूम, मौके पर ही हो गई मौत, बाइक चला रहे पति बाल-बाल बचा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।18 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक हादसा देख दिल दहल उठा, जिसने भी घटना के बारे में सुना, रूह कांप गई। हादसे में हंसता खेलता परिवार ख़त्म हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छः माह की दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण दुर्घटना में बाइक चला रहे पति बाल-बाल बच गए, उसकी आंखों के सामने ही पत्नी और मासूम ने दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही ने न केवल दो जिंदगियां छीन लीं, बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार को ख़त्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 माह की दुधमुंही बच्ची और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और 6 माह की मासूम बेटी कनिका को लेकर बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मस्तूरी स्थित स्टेट बैंक के पास जयरामनगर मोड़ पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक मे पीछे बैठी शिवरात्रि और उनकी गोद में मौजूद 6 माह की कनिका सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए । हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों की मौके पर ही सांसें थम गईं। अशोक यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story