तेंदुलकर परिवार का CG प्रवास, अचानकमार की सुरम्य वादियों से लेकर जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी तक की यात्रा,सब-कुछ पूरी तरह गोपनीय

तेंदुलकर परिवार का CG प्रवास, अचानकमार की सुरम्य वादियों से लेकर जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी तक की यात्रा,सब-कुछ पूरी तरह गोपनीय
X

इमेज सोर्स- NPG News

CG News: इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में देश और विदेश के दिग्गज क्रिकेटर्स की व्यस्तता देखी जा सकती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल में व्यस्त हैं। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े होने के कारण सचिन की व्यस्तता भी उसी अंदाज में काफी अधिक है। तेंदुलकर परिवार आईपीएल से दूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्रवास पर हैं।

बिलासपुर। 8 अप्रैल 2026| इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में देश और विदेश के दिग्गज क्रिकेटर्स की व्यस्तता देखी जा सकती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल में व्यस्त हैं। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े होने के कारण सचिन की व्यस्तता भी उसी अंदाज में काफी अधिक है। तेंदुलकर परिवार आईपीएल से दूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर प्रवास पर हैं। होटल कोर्टयार्ड मेरियट से अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरम्य वादियों की सैर, आदिवासी जनजीवन को नजदीक से देखने की ललक परिवार के सदस्यों में साफतौर पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है,आज शाम तेंदुलकर परिवार मुंबई के लिए रवाना होगा।

प्रशासन से जुड़े चुनिंदा अफसर की मानें तो सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार तड़के बिलासपुर पहुंचा। बिलासपुर में इंट्री के साथ सीधे उनका काफिला मंगला चौक के पास होटल काेर्टयार्ड मेरियट पहुंचा। सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और पुत्र वधु सानिया चांडोक की मौजूदगी को प्रशासन के आला अफसरों ने पूरी तरह गोपनीय रखा या सुरक्षागत कारणों से गोपनीयता बरती, यह भी कह सकते हैं।

होटल में कुछ घंटे रुकने के बाद तेंदुलकर परिवार का काफिला अचानकमार टाइगर रिजर्व की ओर बढ़ गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व के छपरवा-बम्हनी में जब परिवार के सदस्य पहुंचे और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीरें सीधे वायरल होने लगी तब शहरवासियों को जानकारी लगी,तेंदुलकर परिवार हमारे शहर और अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया में चहल कदमी कर रहे हैं। जंगल का भ्रमण और वन क्षेत्र में रहने वाले वनवासियों और आदिवासियों के बीच पहुंच, उनकी जीवन शैली,रहन सहन को नजदीक से देखने की ललक परिवार के सदस्यों में साफतौर पर दिखाई दी। अचानकमार टाइगर रिजर्व से परिवार के सदस्य देर शाम होटल पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह का चाय पीकर सीधे गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

ये रहा आने का मकसद

स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेंदुलकर परिवार के सहयोग को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल एक सामाजिक संस्था के आमंत्रण पर तेंदुलकर परिवार छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रवास पर हैं। सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों के साथ गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ उनकी मीटिंग भी हुई। फुलवारी केंद्र को नजदीक से देखा। यह सब स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवार की भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।

Tags

Next Story