Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: शादी के लिए उतावले देवर ने इसलिए कर दी भाभी की पिटाई... मामला पहुंचा थाने...

Bilaspur News: भाभी ने अपने देवर से जब कहा कि अभी शादी के लिए अच्छा रिश्ता नहीं आ रहा है, जब आएगा तब आगे बात चलाएंगे। भाभी के जवाब से नाराज देवर ने पिटाई कर दी। मामला अब थाने पहुंच गया है।

Bilaspur News: शादी के लिए उतावले देवर ने इसलिए कर दी भाभी की पिटाई... मामला पहुंचा थाने...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है। पड़रापथरा गांव में देवर ने अपनी भाभी की जमकर पिटाई कर दी। मामला तब शुरू हुआ जब देवर ने अपनी शादी कराने की बात कही और भाभी ने इस पर असमर्थता जताई। विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाभी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पड़रापथरा निवासी सुनीता यादव गृहणी हैं और उनके पति रविकुमार यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके साथ घर में देवर संजय यादव भी रहता है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे सुनीता यादव घर के कामों में व्यस्त थीं, तभी संजय वहां पहुंचा और अपनी भाभी से शादी कराने की बात कहने लगा।

सुनीता ने उसे समझाया कि अभी तक कोई अच्छा रिश्ता नहीं आया है, इसलिए शादी नहीं हो पा रही है। इस बात पर संजय नाराज हो गया और उसने भाभी से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने पिटाई कर दी। जिससे सुनीता घायल हो गई। घटना के समय पति रविकुमार घर पर मौजूद था, जिसने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया।

घायल महिला ने घटना की शिकायत बेलगहना चौकी पहुंचकर दी। शिकायत पर पुलिस ने संजय यादव के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story