Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल कैलेंडर: पूरे दो महीने खेल मैदान में स्टूडेंट्स दिखाएंगे जौहर, इन खेलों के लिए होगी तगड़ी प्रतिस्पर्धा

Bilaspur News: स्कूल शिक्षा विभाग ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। पूरे दो महीने अलग-अलग खेलों में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स खेल मैदान में नजर आएंगे। शिक्षा विभाग ने 23 प्रकार के खेलों की सूची जारी कर दी है। इन खेलों में स्टूडेंट्स अपना दमखम दिखाएंगे।

CG School Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं, 8वीं परीक्षा
X

CG School

By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक के साथ ही खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार पूरे दो महीने स्कूली बच्चे मैदान में अपना जौहर दिखाएंगे। कैलेंडर के अनुसार आज से 10 सितंबर तक खेल मैदानों में प्रतियोगिताएं होंगी।

खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही स्कूली बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिए राज्य सरकार ने खेलों के प्रति रुचि जगाने का निर्णय लिया है। लिहाजा प्रतियोगिता के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेने और मैदान में अपना जौहर दिखाने के लिए शिक्षक प्रेरित करने के साथ ही उत्साहवर्धन भी करते नजर आएंगे। खेल प्रतियोगिता के लिए विकासखंड से एक प्रभारी सहित तीन लोगों की टीम बनाई गई है। 23 प्रकार की स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 11 से 19 वर्ष के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 1802 खिलाड़ी भाग लेंगे। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता टीम व खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन से पहले राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कैलेंडर जारी किया जाएगा।

क्रिकेट,हाकी, तीरंदाजी सहित ये खेल होंगे

क्रिकेट,फुटबाल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, खो-खो, सॉफ्ट टेनिस, वॉलीबॉल,टेबल टेनिस, हैंडबॉल, स्केटिंग, साइक्लिंग रोड, एथलेटिक्स, कबड्डी लॉन टेनिस, तीरंदाजी, शतरंज, नेटबॉल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराते, जूडो, बास्केटबॉल, तैराकी, वॉटर पोलो, हॉकी, गतका, सॉफ्टबॉल, फेंसिंग, कुराश,योगा, रग्बी, बेसबॉल, सहित 23 खेलों को खेल कैलेंडर में शामिल हैं।

0 ये तैयार करेंगे ग्राउंड,इनको मिली जिम्मेदारी

राजेश्वरी साहू (शाउमावि सारधा) एवं भृत्य जोधन लाल यादव (शापूमावि पेंडारी), ई. सुनील राव (शाउमावि ओखर), अमित कुमार तिवारी (सेजेस सेंदरी), रितेश यादव (शाउमावि बुढ़ीखार),महेश शर्मा (शाउमावि बेलमुंडी), धनीराम यादव (सेजेस लिंगियाडीह) डॉ. मिलिंद भानदेव (सेजेस तिफरा)। ये सभी खेल प्रशिक्षक हैं। इनकी देखरेख में खेल मैदान तैयार किया जाएगा।

0 खेल मैदान जहां होगी प्रतियोगिताएं

पुलिस खेल मैदान, शहीद नूतन सोनी उमावि रतनपुर, सेजेस तिफरा, सेजेस गनियारी शाउमवि डीकेपी कोटा, सेजेस कन्या उमावि सरकंडा, सेजेस मंगला, जिला कबड्डी संघ खेल मैदान अमरैया चौक, पुलिस खेल मैदान, समीर विद्या मंदिर तिलक नगर, राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, सेजेस उमावि कोनी, सेजेस उमावि तिफरा, छग उमावि बिलासपुर, संजय तरण पुस्तकालय, समोर विद्या मंदिर तिलक नगर,जिला खेल परिसर, ऑफिसर क्लब, शाउममावि शिवतराई, सेजेस लाला लाजपत राय खपरगंज, पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उमावि बिलासपुर, फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी, शहीद नूतन सोनी उमावि रतनपुर, सेजेस तिफरा, सेजेस गनियारी शाउमवि डीकेपी कोटा, सेजेस कन्या उमावि सरकंडा, सेजेस मंगला, जिला कबड्डी संघ खेल मैदान अमरैया चौक।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story