Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: रेत माफिया के दो गुटों में भिड़ंत, चली गोली, एक युवक घायल

Bilaspur News: अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से वसूली करने के विवाद में माफियाओं के दो गुट आपस में भीड़ गए। विवाद के दौरान चली गोली से एक पक्ष का युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घायल युवक गलती से गोली चलने और खुद को गोली लगने की बात पुलिस को प्रारंभिक रूप से कह रहा है।

सेक्स स्कैंडल में फंसे डॉक्टर ने की खुदकुशी, इलाज के पैसे के बदले युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद फांसी लगा ली
X

CG Crime News 

By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करने वालों से वसूली के विवाद में आज दो गुट भीड़ गए। विवाद के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के पैर में गोली लगी है। घायल हुआ पुलिस को गुमराह करते हुए गलती से गोली चलने और घायल होने की बात कह रहा है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमेर में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन होता है। गांव के बाहर से बहने वाली नदी से ट्रैक्टर चालक कच्चा रास्ता बना कर रेत उत्खनन व परिवहन करते है। परिवहन करने वालों से गांव के दो गुट अवैध वसूली करते हैं। इनमें एक गुट गोविंद यादव का और दूसरा हेमंत यादव का है। लमेर ग्राम में अरपा नदी पर होने वाले रेत के अवैध उत्खनन करने वालों से वसूली के लिए दोनों गुट के लठैत लाठियां लेकर अवैध रेत घाट में तैनात रहते हैं। यह गुंडागर्दी के दम पर रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से वसूली करते हैं।

दोनों गुटों के बीच वसूली को लेकर विवाद चला आ रहा है। आज सुबह भी दोनों गुटों के मध्य वसूली को लेकर विवाद हुआ और एक गुट ने दूसरे गुट पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली 31 वर्षीय गिरजा शंकर यादव उर्फ दीपक यादव पिता मनीराज यादव के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे बिलासपुर के रिंग रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक गांव में पीडीएस दुकान का संचालक है।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, कोटा थाना प्रभारी राज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। अस्पताल में भर्ती घायल युवक से पूछताछ करने पर उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिला था,जिसे वह रेत घाट के पास देख रहा था। पिस्टल के लॉक को छुते ही गोली चल गई और पैर में लगने से वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस को घायल की कहानी पर शक है वह पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुना रहा है,ऐसा पुलिस का मानना है। पीडीएस दुकान चलाने वाला युवक जंगल क्यों गया? जंगल में उसे अचानक से पिस्टल कहां से मिल गई और उसे लेकर फिर वह रेत घाट में ले जाकर क्यों देख रहा था? इन सब कारणों की तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि मामला रेत के अवैध उत्खनन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस घायल की पृष्ठभूमि, उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके की पिस्टल कहां से आया और गोली कैसे चली? घायल के इलाज होने और उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद उसका विस्तृत बयान लेकर पुलिस जांच करेगी।

Next Story