Bilaspur News: प्यार में धोखा, बोला-साथ जी नहीं सकते तो साथ मर तो सकते है, प्रेमिका को खिलाया जहर, फिर खुद भाग निकला, युवती की मौत

Bilaspur News: प्यार में धोखा, बोला-साथ जी नहीं सकते तो साथ मर तो सकते है, प्रेमिका को खिलाया जहर, फिर खुद भाग निकला, युवती की मौत
X
Bilaspur News: दूसरी जगह सगाई करने के लिए युवक ने प्रेमिका को साथ करने का झांसा दे जहर पिला दिया और फरार हो गया। प्रेमिका की मौत के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

बिलासपुर। एक दूसरे के प्यार में प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमे खाई। युवक की सगाई दूसरी जगह तय होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने साथ मरने की बात कहते हुए युवती को कीटनाशक पिला दिया और गंभीर हालत में तड़पता छोड़कर भाग निकला। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार (Bilaspur) ग्राम किरारी में रहने वाली मीना पटेल(22) और सुरेश साहू(26) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसी बीच युवक की सगाई दूसरी जगह पर तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल की रात मीना और सुरेश के बीच विवाद हुआ। दूसरे दिन युवक ने मीना को मस्तूरी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने मीना को साथ में जी नहीं पाने की बात कही, लेकिन साथ में मरने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर मीना मरने के लिए तैयार हो गई।

युवक ने अपने साथ लाए कीटनाश को मीना को दे दिया। मीना ने उस पर भरोसा करके कीटनाशक पी लिया। इधर उसके कीटनाशक पीते ही युवक भाग निकला। इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। डाक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहां पर मीना की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम किरारी थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story