Bilaspur News: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेला: पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर हमला

Bilaspur News: बिलासपुर। सीपत के नवाडीह स्थित प्लाट में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और हिंदू संगठन के सदस्यों पर पथराव कर दिया गया। हिंदू संगठन के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 299, 192, 296, 115(2), 132, 121 व धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।
सीपत के नवाडीह चौक के पास रहने वाले बरन वर्मा(23) उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग नवाडीह स्थित तिवारी प्लाट में कुछ लोग प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस वे हिंदू संगठन के जुड़े लोगों के साथ प्लाट पर पहुंचे। वहां पर 150 से 200 के करीब हिंदू महिलाएं-पुरुष और बच्चे थे। प्लाट में बांटने के लिए भारी मात्रा में बाइबिल और वहां आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगो ने गेट पर खड़े होकर पास्टर और प्रार्थना सभा आयोजित करने वालों को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसे देख हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोग और आक्रोशित हो गए। लोगों ने वहां पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हिंदू संगठन के अनिल कुमार और राकेश रजक को चोटे आई। पथराव में पुलिस के जवानों को भी चोटे आई। मौके पर मौजूद जवानों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों को बाहर निकला गया। शिकायत पर पुलिस ने विजय सहिस, राजू साहू, गीताराम साहू, देवेंद्र यादव गौतम साहू, राहुल राज और कमलेश सोनवानी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
लंबे समय से चल रहा था
हिंदू संगठन के लोगों ने जब प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल का विरोध किया तो गांव में रहने वाले अन्य लोग भी सामने आ गए। गांव के लोगों ने बताया कि वहां पर लंबे समय से प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल चल रहा था। गांव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसके लिए लोगों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जा रहे थे।
पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के विरोध के बाद जब पुलिस की टीम तिवारी प्लाट पर पहुंची तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। प्रार्थना सभा में पहुंचे लोगों ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। पुलिस जब वहां से आयोजकों को पकड़कर लेकर जाने लगी तो जवानों को धक्का-मुक्की की गई। इसके अलावा वहां पर दोनों ओर से जमकर नारेबाजी की गई।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
