Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: न्यायधानी में फिर चाकूबाजी, होटल में डांस को लेकर लड़के लड़कियों के बीच धक्का–मुक्की, दो गंभीर...

Bilaspur News: न्यायधानी के एक होटल में डांस के दौरान हुई धक्का–मुक्की में चाकूबाजी हो गई। युवकों के एक गुट ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bilaspur News: न्यायधानी में फिर चाकूबाजी, होटल में डांस को लेकर लड़के लड़कियों के बीच धक्का–मुक्की, दो गंभीर...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur News: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। होटल में डांस के दौरान विवाद में चाकूबाजी हो गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल सिल्वर ओक में बीती रात रविवार को पार्टी चल रही थी। पार्टी में लड़के लड़कियां डांस कर रहे थे। इस दौरान धक्का लगने के विवाद में अभिषेक एंथोनी और उसके दोस्त कामेश राय का डांस कर रहे दूसरे युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अभिषेक एंथोनी और उसके दोस्त कामेश राय ने दूसरे पक्ष के युवक अमितेश खरे और राहुल डाहिरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के साथी निलेश राय की रिपोर्ट पर 115(2),118(1),296, 3(5), 351(2) भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

बता दे इससे पहले भी कोटा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। जिसमें छेड़छाड़ के विवाद में लड़के लड़कियों के एक ग्रुप ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था वहीं पुलिस ने आरोपी पक्ष के लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

मामले के तह तक जाने में पता चला कि नशाखोरी ही इसका मुख्य जड़ है। नशे में युवाओं की सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती हैं। और छोटे-छोटे विवाद पर भी वे बड़ी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। शहर में हुई कई चाकूबाजी में नशा ही मुख्य जड़ के रूप में सामने आया है। नीचे देखें वीडियो...


Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story