Bilaspur News: लोफंदी में जहरीली शराब से सात की मौत, पीसीसी ने बनाई 6 सदस्यीय जांच कमेटी

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई है। चुनावी माहौल में लाेफंदी की घटना के बाद जिले की राजनीति भी उसी अंदाज में गरमाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पीसीसी के महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैंदू ने मामले की जांच करने के लिए छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।
मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया को संयोजक बनाया है। जांच दल में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक रश्मि सिंह,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक व राजेंद्र साहू को सदस्य बनाया है। जांच दल को मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात करने और रिपोर्ट देने कहा गया है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
