Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने चलाई गोली, आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार...

Bilaspur News: गोली चलाने के बाद हवलदार वहां से फरार हो गया आसपास के लोगों ने पीयूष को मजदूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

Bilaspur News: होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने चलाई गोली, आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होली खेल रहे युवकों पर हवलदार ने गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हवलदार पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत की है।

जानिए पूरा मामला

बीते सोमवार की शाम होली पर मल्हार निवासी पीयूष सिंह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। रेस्ट हाउस रोड़ पर सभी मित्र रंग गुलाल उड़ा रहे थे। इसके बाद वहां मैदान में गाना बजाना करने लगे। इसी दौरान सकरी स्थित दूसरी बटालियन का जवान पुलकेश नापित भी वहां पहुंचा। हवलदार मल्हार निवासी है और होली के दिन अपने घर गया था। जिस मैदान में पीयूष और उसके साथी होली खेल रहे थे वह मैदान हवलदार पुलकेश नापित के घर से लगा हुआ है। उसने शाम हो जाने और होली खत्म होने का हवाला दे रंग गुलाल उड़ाने और शोर शराबा करने से मना किया। जिससे युवकों से उसका विवाद हो गया। तब हवलदार पुलकेश नापित ने घर आकर बंदूक निकाल कर युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें 25 वर्षीय युवक पीयूष सिंह के सीने में गोली लगी। पीयूष गैरेज में काम करता है।

होली खेलने को लेकर विवाद

गोली चलाने के बाद हवलदार वहां से फरार हो गया आसपास के लोगों ने पीयूष को मजदूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हवलदार ने दो फायर किया था, जिसमें एक मिसफायर हो गई तब उसने दूसरी गोली चलाई जो पीयूष के सीने में लगी थी और वह घायल हो गया। गोली चलने की खबर सुनकर एडिशनल एसपी अर्चना झा, डीएसपी उड्डयन बेहार,थाना प्रभारी रविंद्र अनंत मौके पर पहुंचे और आरोपी हवलदार 49 वर्षीय पुलकेश नापित निवासी मल्हार जिला बिलासपुर के ऊपर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सकरी स्थित दूसरी बटालियन का जवान है।

डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि आरोपी घटना के समय ड्यूटी में नही था। वह होली पर अपने घर गया था। उसने सर्विस रायफल से नही बल्कि चिड़ीमार बंदूक से गोली चलाई है। पर उसके इंटेशन को देखते हुए उस पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त उसकी चिड़ीमार बंदूक भी जब्त कर ली गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story