Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur News: कलेक्टर का तीसरा औचक निरीक्षण, 14 में से 10 कर्मचारी नदारद, थमाया नोटिस...

Bilaspur News: महिला एवं बाल विकास विभाग के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर को 14 में से 10 कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित मिलें।

Bilaspur News: कलेक्टर का तीसरा औचक निरीक्षण, 14 में से 10 कर्मचारी नदारद, थमाया नोटिस...
X
By Sandeep Kumar

Bilaspur News बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने एक सप्ताह में तीसरी बार शासकीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर को 14 में से 10 कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित मिलें। कलेक्टर अवनीश शरण ने नोटिस थमाया है। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी औचक निरीक्षण कलेक्टर अवनीश शरण कर चुके है।

शासकीय विभागों में कामकाज में कसावट लाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सुबह कार्यालय समय शुरू होने के टाइम 10:30 बजे के बाद कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी का अवलोकन करने पर पता चला कि 14 में से 10 कर्मचारी नदारद है। यहां तक कि परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल खुद भी कार्यालय नहीं पहुंची थीं। नदारद कर्मचारियों ने अवकाश आवेदन भी नही लगाया था। कलेक्टर ने सभी नदारद कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर शो काज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल, कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड दो अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड दो जीआर साहू, सुपरवाईजर पूर्णिमा उपाध्याय, सुपरवाईजर स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड तीन अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह एवं ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।

शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में कर चुके है औचक निरीक्षण

कामों में कसावट लाने व जनता के काम सुलभता से हो इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कलेक्टर अवनीश शरण लगातार सक्रिय है। वे खुद भी कार्यालय में लगातार बैठ कर जनता की समस्या सुन व सुलझा रहे हैं साथ ही शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। एक सप्ताह में उन्होंने सीएमएचओ ऑफिस और शिक्षा विभाग का निरीक्षण किया है। इस दौरान सीएमएचओ ऑफिस में 7 और शिक्षा विभाग में नदारद 21 कर्मचारियों को भी कलेक्टर ने नोटिस थमाया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story