Bilaspur News: बार के बाउंसरों ने किया प्रापर्टी डीलर पर बीयर की बोतल से हमला, लहूलुहान होकर पहुंचा थाने

बिलासपुर। शहर के 36 माल स्थित तंत्रा बार के बाउंसर ने प्रापर्टी डीलर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने बार के बाउंसर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक के पास रहने वाले आदित्य तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मयंक यादव, असीम केसकर के साथ 36 माल स्थित तंत्रा बार गए थे। रात करीब एक बजे बाउंसर राजू उर्फ निसार अहमद और मनीष सोनी उनकी टेबल हटाने लगे। साथ ही वे प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों को बार से बाहर निकाल रहे थे।
इसका विरोध करने पर बाउंसर और उसके साथियों ने प्रापर्टी डीलर की पिटाई की। इसी बीच एक युवक ने बीयर की बोतल से प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। इससे प्रापर्टी डीलर लहूलुहान हो गए। उनके साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
