Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Municipal Corporation Reservation: बिलासपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण-ओबीसी के लिए 18 व 37 वार्ड अनारक्षित

Bilaspur Municipal Corporation Reservation: बुधवार को प्रदेशभर के नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण के बाद तस्वीर साफ हो गई है। ओबीसी वर्ग के लिए 18,अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 व 37 वार्ड अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण की प्रक्रिया के तहत निगम के 70 में से 33 वार्डों में आरक्षण का जोर दिखाई देगा। देखें वार्डवार आरक्षण की स्थिति।

Bilaspur Municipal Corporation Reservation: बिलासपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण-ओबीसी के लिए 18 व 37 वार्ड अनारक्षित
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur Municipal Corporation Reservation: बिलासपुर। बिलासपुर नगर के 70 वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है। आरक्षित और अनारक्षित वार्ड में महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित 11 वार्ड में से चार वार्ड महिलाओं के लिए रखा गया है।

इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित चार में से एक वार्ड, ओबीसी के आरक्षित 18 में से छह वार्ड में महिला उम्मीदवार नजर आएंगे। आरक्षण प्रक्रिया के तहत 33 में से 11 वार्ड महिलाओं के लिए रखा गया है। इसी तरह 37 अनारक्षित वार्ड में से 12 वार्ड में महिला उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाते नजर आएंगी।

आरक्षण के बाद की स्थिति पर नजर डालें तो कुल 70 वार्ड में अलग-अलग वर्गों से ताल्लुक रखने वाली 23 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ते दिखाई देंगी। 47 वार्ड में अनारक्षित वर्ग के अलावा ओबीसी,एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवार नजर आएंगे।














Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story