Begin typing your search above and press return to search.

टीआई की दंबगाई: सिख युवक की दाढ़ी खींची, जमकर पिटाई भी, सिख समाज के लोगों ने SSP से की शिकायत

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस की दबंगाई सामने आया है। चकरभाठा थाना के टीआई ने एक सिख युवक की दाढ़ी खींचकर पिटाई कर दी। चार घंटे से ज्यादा थाने में बैठाए रखा। आधी रात बाद उसे छोड़ा। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को पुलिस ने उसके ढाबा के सामने से उठाकर थाने ले आई थी। इस संबंध में जब वह पूछने गया, तब जानकारी देने के बजाय टीआई ने उसकी पिटाई कर दी।

टीआई की दंबगाई: सिख युवक की दाढ़ी खींची, जमकर पिटाई भी, सिख समाज के लोगों ने SSP से की शिकायत
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।18 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर पुलिस की दबंगाई सामने आया है। चकरभाठा थाना के टीआई ने एक सिख युवक की दाढ़ी खींचकर पिटाई कर दी। चार घंटे से ज्यादा थाने में बैठाए रखा। आधी रात बाद उसे छोड़ा। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को पुलिस ने उसके ढाबा के सामने से उठाकर थाने ले आई थी। इस संबंध में जब वह पूछने गया, तब जानकारी देने के बजाय टीआई ने उसकी पिटाई कर दी। बहरहाल इस पूरी घटना से आहत सिख समाज के लोगों ने पीड़ित के साथ एसएसपी रजनेश सिंह से घटना की शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गुरु नानक ढाबा संचालक के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि टीआई ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए उसकी दाढ़ी खींच दी।

पुलिस ढाबा संचालक की बिना नंबर वाली गाड़ी को पकड़कर थाने ले गई थी। गाड़ी के बारे में जानकारी लेने जब वह चकरभाठा थाने पहुंचा। वहां बिना किसी अपराध के उसके साथ गाली-गलौज की गई। रीडर कक्ष में उसे अपराधियों जैसा व्यवहार झेलना पड़ा।

घटना से आहत ढाबा संचालक ने सिख समाज के लोगों के साथ एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला

बोदरी निवासी कुशल माखीजा रायपुर रोड में गुरु नानक ढाबा चलाते हैं। सोमवार की शाम तकरीबन 7 बजे वह किसी काम से शहर आए थे। इसी दौरान चकरभाठा थाना पुलिस उनके ढाबे पर पहुंची। ढाबे में खड़ी बिना नंबर की बाइक को देखकर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और बाइक को जब्त कर थाना ले गए।

थाने में टीआई ने की बदसुलूकी, पिटाई की और थाने में बैठाए रखा

बिलासपुर से जब वह ढाबा लौटा तो पुलिस के आने और बाइक लेकर थाने जाने की बात कर्मचारियों ने बताई। तब वह सीधे थाने चला गया। वहां टीआई से उमेश साहू से ढाबा से बाइक लाने के बारे में जानकारी मांगी। इससे टीआई भड़क उठा और गाली गलौच करने लगा। कुशल टीआई से पूछता रहा, उसने क्या गलती की है, क्यों उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। टीआई का गुस्सा और भड़क उठा,नाराज टीआई ने उसकी दाढ़ी खींचते हुए पिटाई करना शुरू कर दिया।

ढाबा संचालक कुशल माखीजा ने बताया, स्टाफ की गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं थी, उसे बिना चाबी ही थाने ले जाया गया, जब जानकारी लेने थाने पहुंचा तो टीआई उमेश साहू ने बदसलूकी की। मामले में एसएसपी से शिकायत कर बताया, टीआई ने उसके खिलाफ झूठा केस बनाकर जेल भेजने की धमकी दी। चार घंटे तक उसे थाने में बैठाए रखा। रात 11.30 ढाबा संचालक को छोड़ दिया गया।

समाज के लोगों के साथ पीड़ित ने SSP से की शिकायत

मंगलवार को ढाबा संचालक कुशल माखीजा ने सिख समाज के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने एसएसपी रजनेश सिंह को पूरे मामले की जानकरी दी। टीआई उमेश साहू के खिलाफ शिकायत करते हुए दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए। इस दौरान समाज के मनजीत अरोरा, नितिन छाबड़ा, सोनू गांधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

SSP ने CSP को दिए जांच के निर्देश

एसएसपी रजनेश सिंह ने सिख समाज की शिकायत पर गंभीरता से जांच कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने सिविल लाइन सीएसपी निमितेश को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी ने कहा कि थाने में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

SSP, बिलासपुर रजनेश सिंह ने कहा, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। इस मामले में सिविल लाइन सीएसपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story