पिता ने 25 साल पहले किया अंतर जातीय विवाह, बेटा अब तक भुगत रहा सामाजिक बहिष्कार

बिलासपुर। 18 मार्च 2026|अंतर जातीय विवाह किए जाने पर अब भी छत्तीसगढ़ में कुछ समाज में संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार किए जाने की कुप्रथा चल रही है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले में आया है और तंग बेटे ने अब पुलिस की शरण ली है। बेटे ने थाने में दिए लिखित शिकायत मे कहा है कि उसे न्याय दिलाया जाए और सामाजिक बहिष्कार के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मामला सामने आया है बिलासपुर जिले के सरगांव थाने में। शिकायतकर्ता ने थाने में सामाजिक बहिष्कार के साथ जातिगत दुर्व्यवहार की बात कही है। पुलिस के अनुसार ग्राम बावली के ग्रामीण अजय कौशिक ने यह शिकायत दी है। थाने में आवेदन देकर शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पूरे परिवार को पीड़ा हो रही है। आवेदन में बताया गया है कि उनके पिता ने साल 1993 में दूसरे समाज की युवती से विवाह किया था। उसी समय से सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि शिकायतकर्ता अजय कौशिक ने खुद प्रेम विवाह किया है, मगर समाज की ही युवती से किया है। इसके बाद भी उसके परिवार को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।
थाने में दिए आवेदन में बताया गया है कि समाज के ही कुछ पदाधिकारियों की भूमिका प्रताडि़त करने में मुख्य है। उनके परिवार को समाज के कार्यक्रमों से अलग रखा जा रहा है, बुलाया नहीं जाता। समाज में इस उपेक्षा से परिवार मानसिक तनाव का सामना कर रहा है। आवेदक ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है, जिससे परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.
-
Home
-
Menu
