Begin typing your search above and press return to search.

CG के थाने में चली गोली, कॉन्स्टेबल सस्पेंडः ड्यूटी बदलते समय मैग्जीन निकाले बिना दबाया ट्रिगर, पंखे को चीरते हुए छत में घुसी गोली

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकंडा थाने में एक आरक्षक के राइफल से अचानक गोली चल गई। आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद राइफल को जमा करते समय मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे बंदूक से निकली गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा घुसी।

CG के थाने में चली गोली, कॉन्स्टेबल सस्पेंडः ड्यूटी बदलते समय मैग्जीन निकाले बिना दबाया ट्रिगर, पंखे को चीरते हुए छत में घुसी गोली
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकंडा थाने में एक आरक्षक के राइफल से अचानक गोली चल गई। आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद राइफल को जमा करते समय मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे बंदूक से निकली गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा घुसी। राहत की बात है कि गोली चलने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने कॉन्स्टेबल नवल तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। मामला सरकंडा थाने का है।

क्या है पूरा मामला ?

एसएसपी रजनेश सिंह ने रात्रि गश्त पर निकलने वाले जवानों को सशस्त्र ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। रात में चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस जवान राइफल के साथ तैनात रहते हैं। सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी रविवार की रात गश्त पर था।

सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद, राइफल जमा करने थाने पहुंचा था। राइफल जमा करते समय मैग्जीन निकाल कर थाने के मालखाने में रखा जाता है। नवल तिवारी ने राइफल से मैग्जीन खाली करने से पहले ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे अचानक फायरिंग हो गई।

पंखे के ब्लेड को चीर छत में धंसी गोली

अचानक बंदूक से निकली गोली छत पर लगे पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में धंस गई। इधर, थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों को समझ नहीं आया कि गोली कहां से चली है। हालांकि, राइफल की नोंक ऊपर की तरफ थी। लिहाजा, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आरक्षक सस्पेंड

घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने टीआई प्रदीप आर्या को दी। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को गोली चलने की बात बताई। एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के लिए सीएसपी निमितेश सिंह को भेजा, तब पता चला कि आरक्षक की गलती से गोली चली थी। इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक नवल तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story