Begin typing your search above and press return to search.

CG News: गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान: 100 की स्पीड में पलटी कार

बिलासपुर में 100 की रफ्तार से दौड़ रही कार से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान: 100 की स्पीड में  पलटी कार
X
By Chitrsen Sahu

CG News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सड़क हादसे की एक खबर सामने आई है, जहां लापरवाही के चलते एक कार सवार की मौत हो गई। दरअसल, 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि चकरभाठा निवासी जैकी गेही की कपड़े की दुकान थी। रविवार रात को वह पार्टी करने के लिए बार आया था। रात करीब 1:30 बजे उसने अपने दोस्त चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ कार लेकर जैकी को लेने पहुंचा।

गुटखा थूकने के दौरान हुआ हादसा

आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। NH पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी। हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story