Bilaspur Mayor Puja Vidhani: सम्प्रदायिकता की शपथ ले डाली महापौर, हंगामे के बाद कलेक्टर ने दोबारा शपथ दिलवाई
Bilaspur Mayor Puja Vidhani: बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी व 70 पार्षदों का शुक्रवार को मुंगेली नाका स्थित ग्रीनपार्क मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था। शपथ ग्रहण में डिप्टी सीएम अरुण साव सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bilaspur Mayor Puja Vidhani: बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी व 70 पार्षदों का शुक्रवार को मुंगेली नाका स्थित ग्रीनपार्क मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था। डिप्टी सीएम अरुण साव सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उस समय फजीहत हो गई जब महापौर पूजा विधानी ठीक से शपथ भी नहीं पढ़ पाई और बोल भी नहीं पाई। इसे लेकर नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बीच कलेक्टर अवनीश शरण व निगम आयुक्त अमित कुमार ने संभाला और दोबारा महापौर को कलेक्टर ने शपथ दिलाया। इसके बाद भी महापौर विधानी ठीक से नहीं पढ़ पा रही थी।
देखें वीडियो
बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा उर्फ पद्मजा विधानी अपने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ नहीं पढ़ पाई। शपथ पत्र को गलत ढंग से पढ़ा। संप्रभुता शब्द को सांप्रदायिकता और अक्षुण्ण को सक्षुण्ण जैसे शब्द कहे। कलेक्टर ने महापौर को दूसरी बार शपथ ग्रहण कराया। हालांकि दूसरी मर्तबे भी महापौर की जबान कठिन शब्दों में लड़खड़ाती रही। मौजूद लोगों में इस बात की जमकर चर्चा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बात पर हंसी उड़ाते रहे।
आज बिलासपुर नगर निगम के निर्माण निर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था। सबसे पहले महापौर पूजा विधानी उर्फ एल पद्मजा विधानी का शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण शपथ ग्रहण करवा रहे थे। कलेक्टर के द्वारा बताएं अनुसार महापौर को शपथ लेनी थी। पर महापौर पूजा विधानी कलेक्टर के बोले अनुसार कई शब्दों का उच्चारण नहीं कर पाई। उन्होंने संप्रभुता को सांप्रदायिकता कह दिया। इस पर कलेक्टर अवनीश शरण में तुरंत उन्हें टोक दिया। इसके बाद में निगम आयुक्त अमित कुमार ने उन्हें टोका और कहा कि कलेक्टर साहब के अनुसार शब्दों को ध्यान से सुनकर उच्चारण करना है। इसके बाद कलेक्टर ने दोबारा पढ़ पढ़ कर महापौर को फिर से शपथ ग्रहण करवाया। हालांकि दूसरी बार में भी महापौर कई कठिन शब्दों का उच्चारण करते हुए लड़खड़ा गई।
महापौर पूजा विधान के चुनावी शपथ पत्र के अनुसार वह पढ़ी लिखी है। बावजूद उनके हिंदी में शपथ लेने में गलतियों पर जमकर चर्चा रही। सामने बैठे लोगों ने इस पर थोड़ी देर हंगामा तो किया ही जिसके चलते दोबारा शपथ पढ़वाननी पड़ी। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी इसकी जमकर चर्चा रही। हालांकि शपथ में गड़बड़ी होने पर मंच पर मंचासीन नेता चुप नजर आए।
दो शिफ्ट में पार्षदों में भी दिखाई दी हड़बड़ी
बिलासपुर नगर निगम में 70 पार्षद है। इन्हें दस– दस करके सात बार में शपथ दिलाया जाना था। पहले और दूसरे शिफ्ट के पार्षदों को जब शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कलेक्टर के शपथ के लिए बोलने से पहले ही शपथ पढ़ना शुरू कर दिया था। जिस पर कलेक्टर अवनी शरण ने उन्हें टोकते हुए कहां की पहले मैं शपथ के शब्दों का उच्चारण करूंगा उसके बाद आप लोग उसे ध्यान से सुनकर फिर शपथ लेंगे। कलेक्टर के कहने के बाद हड़बड़ी में शपथ पढ़ना शुरू कर चुके पार्षद रुके और फिर कलेक्टर के कहने के बाद उसी अनुसार शब्दों का उच्चारण कर शपथ लेने लगे। पहले और दूसरी शिफ्ट में ही यह हड़बड़ी दिखाई दी। बाकी के पांच शिफ्टों में फिर पार्षद आराम से कलेक्टर के बोलने के अनुसार शपथ लेने लगे।
पूजा विधानी दूसरी महिला महापौर
बिलासपुर नगर निगम की पूजा विधानी दूसरी महिला महापौर है। इससे पहले 2009 में वाणी राव कांग्रेस में रहते हुए महापौर बनी थी। तब वह कांग्रेस में थी और राज्य में सरकार भाजपा की थी। अब वाणी राव भाजपा में शामिल हो गई है। बिलासपुर नगर निगम में अब तक 11 मेयर बने हैं। इसमें से सात बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा के महापौर रहे हैं। पूजा विधानी भाजपा की पांचवी मेयर है। वे शहर की बारहवीं महापौर हैं।
निगम के 70 वार्ड में भाजपा के 49 वार्ड में पार्षदों ने जीत हासिल की है। वही 18 में कांग्रेस और तीन में निर्दलीय पार्षद है।