Begin typing your search above and press return to search.

नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर हाई कोर्ट के 5 जजों को स्थाई जज के रूप में मिली नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखें स्थाई जजों के नाम

Bilaspur High Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के पांच जजों को स्थाई जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम से मिली मंजूरी के बाद अब चीफ जस्टिस इन जजों को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाएंगे। इसके लिए हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा विधिवत आदेश जारी किए जाएंगे।

bilaspur high court news
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर 25 मार्च 2026, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के पांच जजों को स्थाई जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम से मिली मंजूरी के बाद अब चीफ जस्टिस इन जजों को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाएंगे। इसके लिए हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा विधिवत आदेश जारी किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के पांच अस्थाई जजों को स्थाई जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है7 इस संबंध में कॉलेजियम ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पूर्व में जजों की नियुक्ति अस्थाईतौर पर की जाती है।

इसके बाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा अस्थाई जजों को उनके कामकाज के मापदंडों के अनुसार स्थाई करने की अनुशंसा संबंधी पत्र कॉलेजियम को भेजा जाता है। कॉलेजियम की सहमित और स्वीकृति के बाद स्थाई जज के रूप में नियुक्ति हाेती है। नियमानुसार कॉलेजियम द्वारा स्थाई जज के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी करने के बाद जजों को स्थाई जज के रूप में ओथ लेना होता है। शपथ चीफ जस्टिस दिलाते हैं।

इन जजों की हुई स्थाई जज के रूप में नियुक्ति

जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु, जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद।



Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story