Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Golikand: कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार...

Bilaspur Golikand: बिलासपुर के मस्तूरी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। युवक कांग्रेस नेता ने ही जनपद उपाध्यक्ष और उनके साथियों तथा रिश्तेदारों पर अपने भाई और साथियों के साथ मिल षड्यंत्र रच गोलियां चलवाई थी। राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने की प्रतिद्वंदिता और जमीन व्यवसाय के विवाद में घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। आरोपियों से हथियार भी बरामद किया गया है।

Bilaspur Golikand: कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार...
X
By Radhakishan Sharma

Bilaspur Golikand: बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी गोलीकांड में एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मस्तूरी शूटआउट में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षड्यंत्र रचकर गोलीकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

कल मस्तूरी में कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और साथियों के ऊपर हमला हुआ था। हमले में दो लोग घायल हो गए थे। हमले के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाई और चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी थी। एडिशनल एसपी अर्चना और अनुज कुमार के नेतृत्व में कुल 6 पुलिस टीमें गठित की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात हमलावरों की शिनाख्ति के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

गिरफ्तार आरोपियों में मस्तूरी क्षेत्र का कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत है। वह युवक कांग्रेस की नेतागिरी करता है। उसी ने जमीन व्यवसाय और राजनैतिक वर्चस्व स्थापित करने के विवाद में घटनाक्रम की पटकथा लिखी थी। एनपीजी ने अपनी खबर में पहले ही बताया था कि मैग्नेटो मॉल के सामने दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। युवक कांग्रेस चुनाव के दौरान विश्वजीत और नितेश सिंह की कांग्रेस भवन बिलासपुर में पहले 2 साल पहले नोंक झोंक हुई फिर दोनों पक्षों में मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट हुआ। इस मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह के ऊपर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज करवाया था। नितेश सिंह और उसके साथ ही इस मामले में जेल भी गए थे। वही मस्तूरी थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपराध दर्ज करवाया था।

मामले में नितेश और उसके साथियों को जमानत मिलने के बाद से विश्वजीत उनसे खुन्नस रख रहा था। विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह एवं उसके परिजनों तथा साथियों को मारने के लिए अपने भाई और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र किया। उसे मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ बैठता है। इसलिए पहले उसकी रेकी की गई।

25 अक्टूबर को भी देने वाले थे घटना को अंजाम

आरोपी पहले 25 अक्टूबर को भी घटना को अंजाम देने वाले थे पर किसी कारण से उनका प्लान फाइल हो गया इसके बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को घटना को अंजाम दिया। शाम 6:00 बजे दो मोटरसाइकिल में आकर नितेश सिंह के ऑफिस के सामने गोलियां चलाई गई। विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपए नगद दिया है,जिसे विश्वजीत ने अन्य आरोपियों में वितरित किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

नाम आरोपी

01. विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)

05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.)

06. 02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री

01. देशी पिस्टल 02 नग,

02. देशी कट्टा 01 नग,

03. मैगजीन 05 नग।

04. जिंदा कारतुस 04 नग।

05. फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)

06. फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।

07. मोबाईल फोन 05 नग।

ऐसे घटा घटनाक्रम

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तूरी में नहर रोड के बाजू में बिलासपुर मस्तूरी मुख्य मार्ग में तिवारी होटल के सामने मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का प्राइवेट ऑफिस है। ऑफिस के बाहर कल मंगलवार की शाम 6:00 बजे नितेश सिंह, टूकेश सिंह, तमेश सिंह,फेंकू सिंह,बबला सिंह ,संतोष राठौर, कल्लू राठौर, प्रमोद शर्मा बैठ थे। उसी दौरान मस्तूरी थाने की तरफ से चार नकाबपोश दो बाईकों में सवार होकर आए। पहले एक बाइक में तीन नकाबपोशों के आने की जानकारी मिली थी। पर सीसीटीवी में दो बाइक में चार सवार आए और सड़क के दूसरे किनारे पर बाइक खड़ी कर फायरिंग शुरू कर दी। कुल 12 से 15 राउंड फायरिंग की गई। शुरुआत में तो ठाकुर परिवार को लगा कि फटाका फूट रहा है। पर राजू सिंह के पैर में गोली लगने से लोगों को समझ में आया और वे कार के पीछे तथा ऑफिस में भाग कर छूप गए। सामने कर खड़ी होने की वजह से शूटरों का निशाना चूक गया,अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कुर्सी फेंक कर हमलावरों को मारा और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने ऑफिस अंदर जाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद हमलावर बाइक चालू कर बिलासपुर की तरफ भाग गए। हमलावर होने करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग की।

फायरिंग में राजू सिंह की जांघ में वही चंद्रकांत सिंह के हाथ में गोली लगीं। उन्हें तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

वहीं घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से खाली खोखे और अन्य साक्ष्य जप्त किए गए। चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही थी । एसएसपी ने अपोलो अस्पताल पहुंच घायलों से मुलाकात भी की थी।

लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायर करने पर भागे आरोपी

मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के पास लाइसेंसी पिस्टल है। घटना के समय उनकी पिस्टल उनके ऑफिस के दराज में रखी हुई थी। फायरिंग की घटना के बाद तत्काल वह खुद को बचाते हुए ऑफिस अंदर घुसे और दराज से अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर बाहर आए तथा हमलावरों पर गोली चलाई। पलटवार होता देख हमलावर भाग गए,अन्यथा वे बड़ी घटना की अंजाम दे सकते थे।

Next Story