Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Crime News: बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला, मां ने पुत्र के खिलाफ करवाई FIIR

Bilaspur Crime News:

Bilaspur Crime News: बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया हमला, मां ने पुत्र के खिलाफ करवाई FIIR
X
By Sandeep Kumar Kadukar

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ खूनी होली खेली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में होली के दिन मामूली बातों को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मूसल से हमला कर दिया। साथ ही उसके गले में ब्लेड से वार किया। हमले में घायल की स्थिति गंभीर है। उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल की मां ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में रहने वाली राजकुमारी मरकाम रोजी मजदूरी करती हैं। उनके दो बेटे बलराम जोशी और राम जोशी हैं। सोमवार की सुबह दोनों भाई होली खेलने के लिए निकले थे। होली खेलने के बाद दोनों भाई दोपहर को घर आ गए। शाम चार बजे के करीब बलराम और राम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान बलराम ने अपने छोटे भाई को ज्यादा बात करता है कहते हुए मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसने अपने छोटे भाई के सिर पर मूसल व ब्लेड मार दिया। मूसल की मार से गंभीर राम के गले से खून की धारा फूट पड़ी। इसे देखकर राजकुमारी बीच-बचाव करने लगी। युवक ने अपनी मां को धक्का देकर घर से भाग निकला।

महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। महिला ने घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story