Bilaspur Crime News: अंधविश्वास का काला जाल! जादू टोना के शक में कर दी माँ की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
Bilaspur Crime News: बच्चों की तबीयत खराब रहने पर बच्चों के पिता ने बैगा से झाड फूंक करवाया। बैगा ने बच्चों के पिता को बताया कि बच्चों की दादी अर्थात बच्चों के पिता की मां ही जादू टोना कर रही है। इसके बाद नाराज बच्चों का पिता कुल्हाड़ी लेकर अपनी मां के घर पहुंचा और अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया।

Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक युवक ने अपने बच्चों की तबीयत खराब होने पर बैगा के पास ले जाता है, बैगा के कहने पर युवक अपनी ही मां पर जादू-टोने का शक करता है और मौत के घाट उतार देता है.
दरअसल. बच्चों की तबीयत आए दिन बिगड़ने पर युवक ने बैगा गुनिया के पास जाकर झाड़ फूंक कराया। इसमें बच्चों की तबीयत नहीं सुधरी। इधर बैगा ने इसका कारण युवक की मां को बताते हुए उसी पर जादू टोना का आरोप लगा दिया। इससे नाराज युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मृत मां की लाश छोड़कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर सरवानी निवासी विष्णु केंवट(38) खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा। उसकी हालत देखकर पुलिस ने पहले इत्मिनान से बिठाया। इसके बाद उससे सामान्य पूछताछ की। इसमें युवक ने बताया कि उसने अपनी मां मंटोरा बाई(60) की हत्या कर दी है। इसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। तत्काल थाने से जवानों को ग्राम सरवानी भेजा गया। वहां पर गांव की गली में मंटोरा बाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इधर पुलिस की पूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह अपने परिवार को लेकर अलग रहता है। उसकी मां अकेले पुराने घर में रहती है। विष्णु के बच्चों की तबीयत आए दिन खराब रहती है। उसने डाक्टरों से इलाज कराया। इससे आराम नहीं मिलने पर उसने बैगा गुनिया के पास बच्चों को लेकर गया। झाड़ फूंक के दौरान बैगा ने विष्णु को बताया कि उसकी मां मंटोरा बाई ही टोना-टोटका करती है। इसके कारण बच्चों की तबीयत ठीक नहीं हो रहा। इससे नाराज होकर उसने अपनी मां से बात की थी। उसने अपने बच्चों को छोड़ देने की गुहार भी मां से की थी। इधर बच्चों की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने शुक्रवार की दोपहर फिर अपनी मां से विवाद किया। इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। मां की मौत होने के बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधा थाने आ गया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा बेटा भी परिवार को लेकर रहता था अलग
बताया जाता है कि मंटाेरा बाई के पति अमरु केंवट की पहले ही मौत हो गई है। शादी के बाद उनके दोनों बेटे अपने परिवार को लेकर अलग रहते हैं। दोनों बेटे अपनी मां पर जादू टोना का आरोप लगाकर रहते थे। पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही बेटे को मां के खिलाफ उकसाने वाले बैगा की जानकारी जुटाई जा रही है।
