Begin typing your search above and press return to search.

Bilaspur Accident News: महिला बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत...ड्यूटी से लौट रही थी घर, तभी अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Hadse Me Mahila Bank Karmi Ki Maut: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की मौके पर ही मौत (Hadse Me Mahila Bank Karmi Ki Maut) हो गई। इधर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Accident News: महिला बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत...ड्यूटी से लौट रही थी घर, तभी अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
X

Bilaspur Accident News

By Chitrsen Sahu

Hadse Me Mahila Bank Karmi Ki Maut: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की मौके पर ही मौत (Hadse Me Mahila Bank Karmi Ki Maut) हो गई। इधर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

महिला बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत

यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका अपना ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ड्यूटी से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मृतका की पहचान खुशबू उर्फ पुष्पांजली पाव के रूप में हुई है, जो कि जोगी अमराई में रहने वाली थी और रतनपुर के SBI के कियोस्क सेंटर में कार्यरत थी। शनिवार शाम को जब वो ड्यूटी से लौट रही थी, तभी रतनपुर थाना क्षेत्र में जोगी अमराई के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन चालक के सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। इधर इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। उन्होंने ज्ल्द से जल्द अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story