Begin typing your search above and press return to search.

Bijapur Naxal News: 8 नक्सली गिरफ्तार: तीन पर घोषित था लाखों का इनाम, कब्जे से कई घातक हथियार बरामद

8 Naxalite Girftar: बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल सुरक्षाबलों ने तीन इनामी सहित 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Bijapur Naxal News: 8 नक्सली गिरफ्तार: तीन पर घोषित था लाखों का इनाम, कब्जे से कई घातक हथियार बरामद
X

Bijapur Naxal News

By Chitrsen Sahu

8 Naxalite Girftar: बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल सुरक्षाबलों ने तीन इनामी सहित 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

8 में से 3 नक्सलियों पर घोषित था इनाम

जानकारी के मुताबिक, रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और स्थानीय पुलिस नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। तभी बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पोलमपल्ली गांव के पास सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को धर दबोचा। 8 में से 3 नक्सलियों पर इनाम घोषित था। वहीं उनके कब्जे से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

2 लाख का इनमी कोसा सोदी भी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने रविवार को जिन 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, उनमें कोसा सोदी भी शामिल है। जिसपर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा वह नेंद्रा रिवोल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (RPC) और CNM प्रमुख के रूप में एक्टिव था। वहीं दो अन्य नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सलियों के पास से कई हथियार बरामद

इसी के साथ ही पकड़े गए नक्सलियो ने पूछताछ में बताया कि वह सुरक्षाबलों को टारगेट करने के लिए रास्ते में विस्फोटक लगाने जा ही रहे थे, उतने में सुरक्षाबलो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाबलों ने पकड़े गए नक्सलियों के पास से एक कुकर बम, एक टिफीन बम, एक IED और उत्खनन उपकरण जब्त की है।

103 नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

बता दें कि बीजापुर में सुरक्षाबलों की ओर से नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इससे पहले भी सुरक्षाबलों को कई बड़ी कामयाबी मिल चुकी है। 2 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने 5 लाख के एक इनामी नक्सली को मार गिराया था। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story