Begin typing your search above and press return to search.

Bijapur IED Blast: नक्सलियों की कायराना करतूत: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

IED Blast Me Ek Jawan Ghayal: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sukma IED Blast
X

Sukma IED Blast

By Chitrsen Sahu

IED Blast Me Ek Jawan Ghayal: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IED ब्लास्ट में कोरबा 206 का एक जवान घायल

यह पूरा मामला उसूर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब सुरक्षाबलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से कोरबा 206 का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एरिया डोमिनेशन पर निकली थी सुरक्षा बलों की टीम

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह FOB पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल के अंदर गश्त कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से बिछाए IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में कोरबा 206 का एक जवान आ गया। जवान को मामूली चोटें आई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

सुरक्षाबलों ने की पुष्टी

मामले की पुष्टी करते हुए सुरक्षाबलों ने बताया कि शनिवार की सुबह FOB पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल के अंदर गश्त कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से बिछाए IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में कोरबा 206 का एक जवान आ गया और घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story