Begin typing your search above and press return to search.

Bihar News: राज्य की ग्राम पंचायतों में 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइट्स अधिष्ठापित, पंचायती राज विभाग सचिव ने दिए ये निर्देश..

Bihar News: मनोज कुमार, सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति हेतु राहुल कुमार, निदेशक, ब्रेडा (Bihar Renewable Development Agency), अधिष्ठापन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

Bihar News: राज्य की ग्राम पंचायतों में 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइट्स अधिष्ठापित, पंचायती राज विभाग सचिव ने दिए ये निर्देश..
X
By Anjali Vaishnav

27 फरवरी 2026 को मनोज कुमार, सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति हेतु राहुल कुमार, निदेशक, ब्रेडा (Bihar Renewable Development Agency), अधिष्ठापन का कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की ग्राम पंचायतों में कुल 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइट्स अधिष्ठापित की जा चुकी हैं। सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार ने निर्देश दिया कि राज्य की ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि वे एजेंसियों द्वारा स्थापित किए गए वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण करें तथा पंचायतवार समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसियों को भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स के अनुश्रवण एवं रखरखाव के लिए ब्रेडा द्वारा विकसित केंद्रीकृत अनुश्रवण प्रणाली (CMS) पर सभी लाइट्स का समयबद्ध एकीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समय पर एकीकरण नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सिग्नल लॉस एवं फॉल्टी सोलर स्ट्रीट लाइट की समस्या के स्थायी समाधान हेतु CMS विकसित करने वाली एजेंसी Amnex Infotechnologies Pvt. Ltd. तथा अधिष्ठापन कार्य कर रही अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। यदि कोई सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक समय तक अक्रियाशील रहती है, तो संबंधित एजेंसी पर जवाबदेही तय करते हुए अनुबंध के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

साथ ही, CMS मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पंचायत सचिवों द्वारा प्रत्येक सप्ताह ग्राम पंचायतों में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट्स की नियमित समीक्षा सुनिश्चित कराने का निदेश जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार; डॉ. आदित्य प्रकाश, अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार; शम्स जावेद अंसारी, संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग एवं ब्रेडा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story