Begin typing your search above and press return to search.

Big Naxal operation: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, आगे की रणनीति के बारे में अफसरों से की चर्चा

Big Naxal operation: मुख्यमंत्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की

Big Naxal operation: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी नक्सल ऑपेरशन का लिया अपडेट, आगे की रणनीति के बारे में अफसरों से की चर्चा
X
By Sandeep Kumar

Big Naxal operation: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

दरअसल, कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सलियों और संगठन के बड़े नेताओं के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसी के तहत सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। संभावना जताई जा रही हैं कि नक्सली विरोधी अभियान में कई नक्सली घायल हुए और कई मारे गये है।

सर्चिंग के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान में चुनौती आ रही है, नक्सलियों के द्वारा इस पहाड़ पर जवानों को नुकसान पहुँचाने जगह-जगह आईईडी लगाये गये है, इसके बाद भी जवानों के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

इस पूरे अभियान पर छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story